Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विद्यार्थियों से बिना किसी देरी के प्रक्रिया पूरी करने का किया आग्रह

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 16:57 IST

पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आने वाले सभी अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 15 अगस्त, 2026 तक अपने सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) अनिवार्य रूप से पूरी करवा लें, ताकि उनकी छात्रवृत्ति की बकाया राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डी.बी.टी.) प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति की राशि केवल डी.बी.टी. के माध्यम से लाभार्थी के आधार से जुड़े सक्रिय बैंक खाते में ही हस्तांतरित की जाती है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वे पात्र होने के बावजूद छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 से 2025-26 तक के उन अनुसूचित जाति विद्यार्थियों की सूची, जिनकी छात्रवृत्ति का भुगतान केवल बैंक खातों की आधार सीडिंग न होने के कारण लंबित है, डॉ. अंबेडकर छात्रवृत्ति पोर्टल तथा पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने संबंधित विद्यार्थियों से अपील की कि वे सूची में अपना नाम जांचें, अपने बैंक खाते की स्थिति का सत्यापन करें तथा तुरंत अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर खाते को आधार से लिंक करवाएं, ताकि उनकी बकाया राशि बिना किसी अतिरिक्त विलंब के जारी की जा सके।

शिक्षा को सामाजिक सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला बताते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि कोई भी जरूरतमंद विद्यार्थी केवल प्रशासनिक या तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रवृत्ति विद्यार्थी के भविष्य में किया गया एक महत्वपूर्ण निवेश है, जो प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मान और आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है तथा 'रंगला पंजाब' के निर्माण के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।

मंत्री ने सभी पात्र विद्यार्थियों से एक बार फिर अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और निर्धारित समय से पहले ही आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो विद्यार्थी 15 अगस्त, 2026 तक अपने सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग नहीं करवाते हैं, उनकी छात्रवृत्ति की राशि में होने वाली देरी अथवा भुगतान रुकने के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे, क्योंकि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने तक भुगतान संभव नहीं होगा।

डॉ. बलजीत कौर ने दोहराया कि पंजाब सरकार प्रत्येक पात्र अनुसूचित जाति विद्यार्थी तक पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारु तरीके से छात्रवृत्ति सहायता पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया, ताकि वे बिना किसी परेशानी के छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकें।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD