Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वरजीत वालिया ने गेहूं की खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

अधिकारियों को फसल की खरीद, समय पर लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 16 Apr 2026

Last updated on: Apr 17, 2026, 13:03 IST

डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने आज जिले में गेहूं की खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मंडियों में अपनी फसल बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए। जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में खुराक एवं सिविल सप्लाईज, मंडी बोर्ड और विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने फसल की समय पर खरीद, तुरंत लिफ्टिंग और निर्धारित समय के अंदर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गेहूं की खरीद सीजन को उचित ढंग से निपटाया जा सके।

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस बार जिले में 5 लाख 27 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए जिले में 79 रेगुलर और 24 अस्थायी मंडियां स्थापित की गई है। श्री वालिया ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडियों में पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, बिजली, शेड, शौचालय आदि की उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है और जरूरी मात्रा में बारदाना भी उपलब्ध है। 

उन्होंने बताया कि जिले की 73 मंडियों में फसल आनी शुरू हो गयी है और आने वाले दो दिनों में आमद और तेज हो जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गेहूं की सुचारू और निर्विघ्न खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

एक अलग बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने जिले में गैस सप्लाई का जायजा लेते हुए घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई उचित ढंग से सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आम लोगों को कोई मुश्किल पेश न आए। उन्होंने यह भी हिदायत दी कि कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई संबंधी सरकार द्वारा जारी हिदायतों का सख्ती से पालन किया जाए और कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शिक्षा संस्थानों व अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।

बैठकों में जिला कंट्रोलर खुराक एवं सिविल सप्लाईज नरिंदर सिंह, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह, खरीद एजेंसियों के अधिकारी और गैस कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD