Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

एस.डी.एम. खरड़ के दफ्तर में आप पार्टी ने आधी रात को नयागाँव नगर काउन्सिल की वोटर लिस्ट में की हेरफेर : विनीत जोशी

Vineet Joshi, BJP Punjab
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

खरड़ , 15 Apr 2026

Last updated on: Apr 15, 2026, 18:38 IST

नयागाँव नगर काउन्सिल चुनाव में अपनी तय हार से घबराई आम आदमी पार्टी अब लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतर आई है। 14 अप्रैल की देर रात से 15 अप्रैल तड़के करीब 1:35 बजे तक एस.डी.एम. खरड़ के दफ्तर में बंद दरवाजों के पीछे आप  नेताओं द्वारा वोटों की हेरफेर की गई । यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी का जोकि नयागाँव मंडल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भुप्पी, पूर्व पार्षद सुरिंदर कौशिश बब्बल, पार्षद पति बबलू कोरी और मंडल महामंत्री सुरेश यादव के साथ पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

सत्यापित वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ — लोकतंत्र पर सीधा हमला

भाजपा नेताओं के अनुसार, आप पार्टी  के नेता बूथ स्तर के अधिकारियों बी.एल.ओ.  द्वारा सत्यापित मतदाता सूचियों से खुलेआम छेड़छाड़ कर रहे हैं। विरोधी दलों के वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं और अपने समर्थकों के नाम अवैध तरीके से जोड़े जा रहे हैं भाजपा ने इसे “लोकतंत्र की हत्या” करार देते हुए कहा कि यह चुनाव नहीं, बल्कि सत्ता बचाने की साजिश है।

दिन में बंद दफ्तर, रात में चोरी-छिपे खेल

भाजपा नेता सुरिंदर कौशिश बब्बल और करण जब शाम 4 बजे एस.डी.एम. दफ्तर पहुंचे, तो उन्हें 5 बजे यह कहकर भेज दिया गया कि कार्यालय बंद हो चुका है। लेकिन उसी दफ्तर में आधी रात को बंद दरवाजों के पीछे आप नेताओं की मौजूदगी ने पूरे प्रशासनिक तंत्र की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रात 12 बजे जब भाजपा नेता दोबारा मौके पर पहुंचे, तो आप  नेताओं की गाड़ियां वहां खड़ी मिलीं और खिड़की के अंदर आप का नयागाँव ब्लॉक अध्यक्ष सुनील साफ दिखाई दिया।

सरकारी अधिकारी भी शामिल? बड़ा सवाल

रात करीब 1:35 बजे जब आप नेता बाहर निकले, तो उनके साथ नगर काउन्सिल के ए.एम.ई. हरभजन सिंह, सैनिटरी इंस्पेक्टर संतोष वर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर महेश और क्लर्क सौरभ आनंद जैसे सरकारी अधिकारी भी बाहर आते दिखे।

भाजपा ने तीखा सवाल उठाया—  आधी रात को सरकारी अधिकारी एवं आप पार्टी नेता बंद दफ्तर में क्या कर रहे थे?

क्या यह पूरा खेल सरकारी संरक्षण में चल रहा था?

विधायक पर सीधे आरोप — सत्ता बचाने के लिए मशीनरी का दुरुपयोग

भाजपा ने आरोप लगाया कि खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान अपनी हार से बचने के लिए सरकारी मशीनरी का खुला दुरुपयोग कर रही हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल चुनावी अनियमितता नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग का घिनौना उदाहरण है।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

भाजपा ने साफ चेतावनी दी है कि यदि इस वोट हेरफेर कांड की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।

 

Tags: Vineet Joshi , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD