Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

टुकड़े-टुकड़े गैंग को संरक्षण देने वाले केजरीवाल देशभक्ति के सर्टिफिकेट बांट रहे हैं : तरुण चुग

जालसाजी, धोखाधड़ी, लूटपाट व भ्रष्टाचार के केस में जमानत पर छूटे केजरीवाल को ईमानदारी पर बोलने का कोई हक नहीं : चुग

Tarun Chugh, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 17:32 IST

पठानकोट में अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि जिस व्यक्ति ने जालसाजी, धोखाधड़ी, लूटपाट व भ्रष्टाचार के केस में महीनों तिहाड़ जेल में बिताए हों और आज जमानत पर बाहर हों, वह ईमानदारी पर भाषण देने से पहले आईने में अपना चेहरा देख ले। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पूरी पार्टी भ्रष्टाचार के आरोपों में इतनी बुरी तरह फंसी है कि अब वे दूसरों पर आरोप लगाकर अपने गुनाह छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

तरुण चुग ने कहा कि यह वही अरविंद केजरीवाल हैं जिन्होंने टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता रखने वालों को अपनी पार्टी का टिकट थमाया, जिन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण के रास्ते में दीवार खड़ी करने की कोशिश की और प्राण प्रतिष्ठा जैसे राष्ट्रीय गौरव के क्षण का बहिष्कार किया, और जिन्होंने भारतीय सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए। 

उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार जैसी राष्ट्रीय त्रासदी का मजाक उड़ाने वाला यह बगुला भगत आज पंजाब में ईमानदारी की बात कर रहा है, यह इस देश की जनता के साथ सबसे बड़ा मजाक है। उन्होंने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं जिनके संरक्षण में IB अधिकारी अंकित शर्मा सहित अनेक हिंदुओं की हत्या करने वाला ताहिर हुसैन और दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम हिंदू विरोधी गुंडागर्दी करने वाला विधायक अमानतुल्ला खान आज भी सुरक्षित घूम रहे हैं।

तरुण चुग ने पूछा कि जो व्यक्ति दिल्ली को तमस और हिंदू विरोधी हिंसा में झोंकने वालों को संरक्षण देता हो, उसे पंजाब की जनता को ईमानदारी सिखाने का कोई नैतिक अधिकार कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल स्वयं, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन जेल जा चुके हैं, और यही "ईमानदारी" वे अब पंजाब में बेचने आए हैं। 

भगवंत मान सरकार ने पंजाब को नशे के दलदल में धकेलने के अलावा कुछ नहीं किया, और आज हर गांव, हर घर इस त्रासदी को झेल रहा है, जबकि आप सरकार आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों का जवाब देने के बजाय केजरीवाल मूल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि पंजाब में नशे की सप्लाई चेन को खुद आप सरकार के संरक्षण में पनपने दिया गया। 

महिलाओं के खातों में हजार रुपये डालने और मुफ्त बिजली के दावे केवल चुनावी छलावा हैं, जबकि पंजाब का विकास कोष और ग्रामीण विकास फंड केंद्र में वर्षों से बकाया इसलिए पड़ा है क्योंकि राज्य सरकार खुद हिसाब देने से बचती रही है। तरुण चुग ने पंजाब की जनता से अपील की कि वे राष्ट्रविरोधी शक्तियों को संरक्षण देने वाली, राष्ट्रीय गौरव का अपमान करने वाली और भ्रष्टाचार में डूबी आम आदमी पार्टी के झूठे प्रचार में न आएं। 

जिस पार्टी का नेतृत्व स्वयं जेल जा चुका हो और जो हिंदू विरोधी तत्वों को पनाह देती हो, उसे ईमानदारी पर एक शब्द बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

 

Tags: Tarun Chugh , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD