Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

 

'भूत बंगला' का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज, अक्षय कुमार - वामिका गब्बी के डांस ने खींचा ध्यान

Akshay Kumar, Wamiqa Gabbi, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Bhooth Bangla, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 15:28 IST

बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज के करीब होती है, तो उसके गाने और ट्रेलर का दर्शकों का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज कर दिया है। 

फिल्म का नया गाना 'ओ सुंदरी' एक शादी के जश्न पर आधारित ट्रैक है, जिसे सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इस गाने में मस्ती और खुशी के पलों को खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने की सबसे खास बात इसका म्यूजिक और एनर्जी से भरा डांस है। इसे विशाल मिश्रा, नकाश अजीज और अंतरा मित्रा ने गाया है, जबकि इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है।

वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिल रही है। गाने में दोनों डांस मूव्स काफी दमदार हैं। साथ ही गाने में मिथिला पालकर भी नजर आ रही हैं, जो फिल्म में अक्षय की बहन का किरदार निभा रही हैं।

गाने में मिथिला की सगाई दिखाई गई है। इस दौरान अक्षय अपनी बहन के प्रति प्यार और खुशी जाहिर करते हुए जमकर डांस करते हैं। कभी वह उन्हें आशीर्वाद देते हैं, तो कभी झूमते हुए उनके साथ डांस करते दिखते हैं। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहा है।

निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। इसके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और असरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 17 अप्रैल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने इससे पहले 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'खट्टा मीठा' में साथ काम किया था। अब 16 साल बाद दोनों साथ में काम कर रहे है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि इस फिल्म में नयापन होगा और यह मनोरंजन करने में सफल रहेगी।

 

Tags: Akshay Kumar , Wamiqa Gabbi , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Bhooth Bangla , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD