Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आशिका जैन की ओर से किसानों से फसली अवशेषों के उचित प्रबंधन की अपील

कहा, पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और मिट्टी की उर्वरता शक्ति की रक्षा के लिए खेतों में आग न लगाई जाए

Aashika Jain
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 17:18 IST

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज यहां जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण शिविर के दौरान किसानों से जोरदार अपील की कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता शक्ति को मजबूत रखने के लिए फसली अवशेषों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए तथा इस उद्देश्य के लिए कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फसल प्रबंधन मशीनों का उपयोग किया जाए।

स्थानीय सिटी सेंटर में पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा खरीफ फसलों संबंधी लगाए गए किसान प्रशिक्षण शिविर के मौके पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए किसानों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि गेहूं और धान के अवशेषों को खेतों में आग लगाए बिना होशियारपुर को इस प्रबंधन के लिए अग्रणी जिला बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा और मानव स्वास्थ्य को नुकसान से बचाने के लिए फसली अवशेषों का उचित प्रबंधन समय की मुख्य आवश्यकता है, जिसके बारे में सभी को गंभीरता से सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल के गिरते स्तर को ध्यान में रखते हुए किसानों को राज्य सरकार द्वारा मक्की की खेती के लिए 17,500 रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाएगी और धान की डायरेक्ट सीडिंग करने वाले किसानों को 1,500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि किसानों को अधिक आय वाली फसलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सेल्फ हेल्प ग्रुपों की मदद से अपनी पैदावार का सामान तैयार करके अपनी आय बढ़ानी चाहिए। उन्होंने किसानों से कहा कि प्रशासन द्वारा फसलों के अवशेषों के प्रबंधन के साथ-साथ हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों से एग्री स्टैक फॉर्म रजिस्ट्री करवाने की अपील की ताकि वे आगे भी इस योजना का लाभ निर्विघ्न रूप से ले सकें। उन्होंने किसानों को बताया कि जिले में सही ढंग से गिरदावरी करने के लिए हर खेत की डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत फसलों की गिरदावरी ऑनलाइन तरीके से की जा रही है, जिससे प्रशासन को फसलों का सही रिकॉर्ड रखने में सहयोग मिलेगा और किसी भी प्रकार की आपदा आने पर मुआवजा सही तरीके से किसानों को दिया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा गेहूं की फसल खरीदने के सभी प्रबंध पूर्ण हैं और किसानों को इस संबंध में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि अपनी उपज को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में बेचें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

शिविर में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब के कृषि विशेषज्ञों और कृषि विज्ञान केंद्र की टीम ने किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत करवाया। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दपिंदर सिंह संधू ने किसानों से मिट्टी की जांच करवाने और भूमि परीक्षण के आधार पर प्राप्त मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही खादों का उपयोग करने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि विभाग किसानों को मानक खाद, बीज और कृषि रसायन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि विज्ञान केंद्र से सहायक निदेशक डॉ. मनिंदर सिंह बोंस और उनकी टीम के विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों के अवशेषों की देखभाल, सब्जियों की खेती, उन्नत बीज और फसलों संबंधी तकनीकी जानकारी तथा एग्रोफोरेस्ट्री के अंतर्गत खेती आदि की विस्तार से जानकारी साझा की। 

इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर दीपक पुरी ने शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों और किसानों का धन्यवाद किया। इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसानों के साथ अमित नेगी, महा सचिव ट्रेड विंग पंजाब, सदस्य एक्साइज एंड टैक्सेशन तथा कुलजीत सिंह, सदस्य जिला परिषद जहानखेलां ने भी भाग लिया।

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित कृषि विशेषज्ञों और सेल्फ हेल्प ग्रुपों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का दौरा करके किसानों और विशेषज्ञों से बातचीत भी की।

 

Tags: Aashika Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD