Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राघव चड्ढा पर आतिशी का पलटवार, पूछा- सरकार से सवाल पूछने में डर क्यों

Atishi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 16:41 IST

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के आरोपों के बाद दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा सरकार से सवाल पूछने में डरते हैं। चुनाव आयोग का दुरुपयोग हो रहा है और उस पर बोलने से डर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया।

इसमें उन्होंने राघव चड्ढा का नाम लेते हुए कहा, "आप सरकार से सवाल पूछने में क्यों डरते हैं। आज हमारे लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। हमारी आंखों के सामने चुनाव आयोग का दुरुपयोग करके पश्चिम बंगाल का चुनाव चुराया जा रहा है। लेकिन आप उस पर सवाल नहीं उठाते हैं। आप उस पर बोलने से डर रहे हैं।"

आतिशी ने आगे कहा, "आज देश के सामने सबसे बड़ा संकट एलपीजी गैस सिलेंडर का है। आप राज्यसभा सांसद हैं, इसलिए हो सकता है कि आपको परेशानी नहीं हो रही होगी, लेकिन एक आम परिवार को अपने बच्चों के लिए खाना बनाने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जब आम आदमी पार्टी ने सिलेंडर को लेकर सवाल उठाए और आपको इस मुद्दे पर बोलने के लिए कहा गया तो आप चुप रहे।

क्या आप सरकार से डर गए हैं?" इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी राघव चड्ढा पर प्रहार किया। उन्होंने 'एक्स' पर शेयर वीडियो में कहा, "हम लोग अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। हमने केजरीवाल से सिर्फ एक ही बात सीखी है, 'निडरता, हिम्मत और साहस' के साथ लड़ना और संघर्ष करना।

लेकिन बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि आप सीईसी के खिलाफ प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं।

पंजाब के मुद्दों पर आप खामोश रहते हैं। सरकार के खिलाफ आप अपनी आवाज नहीं उठाते हैं।" संजय सिंह ने अपने बयान में कहा, "देश, जनहित, पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े तमाम मुद्दों पर आप (राघव चड्ढा) नहीं बोलते हैं। पंजाब के तमाम अधिकारों को छीनने का काम केंद्र सरकार करती है, तब आप नहीं बोलते हैं।

बहुत सारे विषयों पर सदन से वॉकआउट करने का मामला आता है, तब आप वॉकआउट नहीं करते हैं। ऐसे तमाम विषयों पर देश आपसे जवाब चाहता है।"

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाया। इसके बाद सांसद ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाए कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।

 

Tags: Atishi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD