Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा : योगी आदित्यनाथ मंत्री के इस्तीफे पर सीएम डीके शिवकुमार बोले, सब कुछ सुलझा लिया गया श्रेयस अय्यर बने भारत के नए टी20 कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मौका समाज की जड़ में है पितृसत्तात्मक सोच, समाज आज भी दोहरे मानदंड अपनाता है : माधुरी दीक्षित खून की जांच से 5 साल पहले चल जाएगा लंग कैंसर का पता, शोध में बड़ा खुलासा लालू-राबड़ी की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद पर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- सुरक्षा के नियम होते हैं

 

घनौर में 9 सालों से कोई विकास नहीं, बुनियादी सुविधाएं नदारद” — सरबजीत सिंह झिंजर का पूर्व सरकारों पर हमला

Sarabjit Singh Jhinjher
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

घनौर , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 14:01 IST

युवा अकाली दल के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर ने अपने हलके का दौरा कर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने राजपुरा के नजदीक स्थित पंजाब एनक्लेव और चौहान कॉलोनी में लोगों के साथ बैठकें भी कीं। इस मौके पर झिंजर ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि पिछले 9 सालों से रुके हुए विकास कार्यों को उनकी सरकार बनने पर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजपुरा के आसपास के क्षेत्रों खासकर पंजाब एन्क्लेव और चौहान कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। यहां सीवरेज, पीने के पानी की सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम और सड़कों की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व की इंडियन नेशनल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 9 वर्षों में घनौर हलके में कोई विशेष विकास नहीं हुआ।

उन्होंने आश्वासन दिया कि इन बुनियादी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और क्षेत्र के समग्र विकास को गति दी जाएगी। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिनमें सर्कल प्रधान गुरचेत सिंह सूरों, सुच्चा सिंह अलीमाजरा, मास्टर दविंदर सिंह टहलपुरा, तरसेम सिंह खालसा , गुरप्रीत सिंह नोना, सिमरनजीत सिंह खेड़ी गंडियां, सतनाम सिंह, करतार सिंह मंत्री खानपुर, चरणजीत सिंह फौजी, बिक्रमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह (पंजाब एन्क्लेव) और मनप्रीत सिंह (प्रधान IT विंग) शामिल थे।

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD