यूथ अकाली दल (वाईएडी) और स्टेडेंटस आॅर्गनाइजेशन आॅफ इंडिया (एसओआई) ने आज नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों के लिए 343 मनोवैज्ञानिकों के चयन के अलावा 197 आबकारी एवं कराधान निरीक्षकों के चयन के लिए पेपर के संचालन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के विरोध में पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) मुख्यालय के बाहर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया।
यूथ अकाली दल के प्रधान स. सरबजीत सिंह झिंझर और एसओआई अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा की अगुवाई में धरने में नौजवानों ने पीएसएसएसबी कार्यालय के बाहर दो घंटे तक प्रदर्शन किया।नौजवान नेताओं ने कहा कि आबकारी और कराधान निरीक्षक परिणाम में अनियमितताएं , सुरक्षा में चूक , डेटाबेस में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी पाई गई , लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नही की गई और बोर्ड ने बड़े पैमाने पर आपत्तियों के बावजूद चयन प्रक्रिया जारी रखी।
उन्होने कहा कि हालांकि प्रभावित उम्मीदवारों के पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचने के बाद परिणाम पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इस बात की स्वतंत्र जांच किए जाने की जरूरत है कि मेरिट सूची में ‘ स्टेट बैंक आॅफ इंडिया’’, ‘‘कर्मावाला’’ और ‘‘स्माइल’’ जैसे नाम कैसे आए?सरदार सरबजीत सिंह झिंझर ने यह भी बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार ने लिखित परीक्षा पूरी हाने के बाद नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों के लिए 343 मनोवैज्ञानिकों की भर्ती कर दी है।
उन्होने कहा कि सरकार ने न केवल रदद किया बल्कि इन पदों को निजी एजेंसियों को आउटसोर्स करने का भी निर्णय लिया है। उन्होने कहा,‘‘ यह साफ है कि अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के दिल्ली आलाकमान को यह मूल सूची पंसद नही थी इसीलिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बाहरी लोगों की भर्ती के लिए एक नई सूची तैयार की जा रही है।’’युवा नेताओं ने इस अवसर पर पीएसएसएसबी के अध्यक्ष और मैंबरो के खिलाफ नारेबाजी भी की और उनसे सवाल किया कि वे केजरीवाल केे इशारे पर पंजाब के नौजवानों के हितों के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं?
उन्होने कहा कि यह पहली बार नही है कि जब पीएसएसएसबी ने इस तरह की कार्रवाई की है। उन्होने कहा,‘‘ दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के बाहरी लोगों को पंजाबी भाषा के ज्ञान सहित कई शर्तों में ढ़ील देकर पंजाब सरकार की नौकरियों में भर्ती किया गया है। यह पंजाब के नौजवानों की क पूरी पीढ़ी के खिलाफ घोर भेदभाव है।’’स. झिंझर और स. राणा ने कहा कि वे आने वाले दिनों में इस मुददे को जनता की अदालत में रखेंगें। उन्होने कहा,‘‘ हम इस युवा विरोधी और भ्रष्ट आम आदमी पार्टी को लोगों के सामने बेनकाब करेंगें ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में इतिहास के पन्नों से पूरी तरह सफाया हो जाए।’’