Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आरसीबी को 'डिफेंडिंग चैंपियंस' कहलाने में 18 साल लगे, विराट को देखना होगा खास : मोहम्मद कैफ

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Bengaluru
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 17:35 IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहला मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। चिन्नास्वामी स्टेडियम आरसीबी का होम ग्राउंड है और उद्घाटन मुकाबले में मेजबान टीम फेवरेट मानी जा रही है।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने आरसीबी और एसआरएच के बीच होने वाले मैच से पहले आरसीबी और टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आरसीबी और विराट कोहली को 'डिफेंडिंग चैंपियंस' कहलाने का गौरव हासिल करने में 18 साल लग गए।

इस सीजन का एक खास आकर्षण यह देखना होगा कि विराट, जो इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं, और ज्यादा कामयाबी के लिए कितने बेताब हैं। आरसीबी और विराट क्या शानदार कहानी है। उन्होंने कभी हार नहीं मानी। वे लगातार कोशिश करते रहे। जिंदगी एक मैराथन है—सब्र रखो, दौड़ते रहो, तुम अपने लक्ष्य तक जरूर पहुंचोगे।"

आरसीबी आईपीएल की शुरुआत से ही लीग की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रही है, लेकिन शुरुआती 17 सीजन में टीम की झोली में एक भी खिताब नहीं था। आईपीएल 2025 (18वें सीजन) में आरसीबी नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में उतरी थी, और टीम ने पिछले 17 सीजन की असफलताओं को भूलाते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और पंजाब किंग्स को फाइनल में हराते हुए अपना पहला खिताब जीता। 

आरसीबी की खिताबी जीत में विराट कोहली की भी अहम भूमिका रही थी। विराट ने पिछले सीजन (आईपीएल 2025) में 15 मैचों में 657 रन बनाए थे। टी20 और टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में प्रचंड फॉर्म में दिखे हैं और उसका असर आईपीएल 2026 में भी दिखना तय है। अगर आरसीबी अपना खिताब डिफेंड करती है या उसके करीब भी पहुंचती है, तो इसमें विराट की भूमिका निश्चित रूप से अहम होगी। 

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD