Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फ्रेंच ओपन : सोराना क्रिस्टी को 6-0, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं मीरा एंड्रीवा

Sports News, Tennis, Mirra Andreeva, French Open, French Open 2026, Sorana Cirstea, Paris
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पेरिस , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 18:17 IST

19 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने अपने करियर में दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। एंड्रीवा ने मंगलवार को स्टेड रोलैंड गैरोस के कोर्ट फिलिप चैटियर पर खेले गए मैच में रोमानिया की सोराना क्रिस्टी को 6-0, 6-3 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 56 मिनट तक चला। रोलैंड गैरोस में अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचने के 2 साल बाद, इस युवा खिलाड़ी ने आसानी से टॉप-4 में जगह बनाते हुए डब्ल्यूटीए टूर पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर लिया है।

मैच की शुरुआत से ही एंड्रीवा ने अपना दबदबा बनाए रखा। रूसी खिलाड़ी ने पहले छह गेम में सिर्फ 9 अंक गंवाए और 36 वर्षीय क्रिस्टी को एक भी गेम प्वाइंट नहीं दिया। एंड्रीवा ने पहला सेट सिर्फ 22 मिनट में अपने नाम कर लिया। अपने दूसरे ग्रैंड स्लैम क्वार्टर-फाइनल के दूसरे सेट में क्रिस्टी ने खाता खोला। इसके बाद वह पहले छह गेम तक एंड्रीवा के साथ बराबरी पर रहीं।

एंड्रीवा ने तुरंत ही मैच पर अपना दबदबा फिर से कायम किया और अगले तीन गेम बिना कोई प्वाइंट गंवाए जीत लिए, जिसके साथ ही 6-0, 6-3 से जीत सुनिश्चित कर ली। इस मुकाबले के दौरान एंड्रीवा ने 18 विनर्स लगाए, जबकि क्रिस्टी ने 20 एरर किए। वहीं, एंड्रीवा ने खुद सिर्फ 6 अनफोर्स्ड एरर किए। दूसरी तरफ, क्रिस्टी सिर्फ 4 विनर्स लगा सकीं और 17 एरर किए।

इसके अलावा, रूसी खिलाड़ी ने अपने लिए बने छह में से हर एक ब्रेक प्वाइंट को भुनाया। इस नतीजे के साथ एंड्रीवा का क्रिस्टी के खिलाफ करियर का 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड 2-0 हो गया है। वह इस सीजन में डब्ल्यूटीए टूर पर सर्वाधिक 34 मैच जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इस साल क्ले कोर्ट पर एंड्रीवा की यह 20वीं जीत है।

अपने अगले मैच में एंड्रीवा का मुकाबला 7वीं सीड एलिना स्वितोलिना और 15वीं सीड मार्टा कोस्तयुक के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। स्वितोलिना के खिलाफ एंड्रीवा का करियर रिकॉर्ड 1-1 का है, लेकिन इस सीजन में हुई उनकी पहली भिड़ंत में एंड्रीवा को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, एंड्रीवा अब तक कोस्त्युक को कभी नहीं हरा सकी हैं। साल 2026 में दो मौकों पर उन्हें यूक्रेनी खिलाड़ी के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Mirra Andreeva , French Open , French Open 2026 , Sorana Cirstea , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD