Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर रखना होगा फोक्स:नवीन जिंदल

एलिवेटिड रेल ट्रैक से संबंधित अधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 27 Mar 2026

Last updated on: Mar 28, 2026, 14:12 IST

लोकसभा सांसद श्री नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास कार्यों को निर्धारित अवधि के अंदर पूरा करने के साथ-साथ निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखना होगा। अगर निर्माण कार्य को अधर में छोड़ा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इस सीएम सिटी के हर विषय को अधिकारी गंभीरता से लें और लोगों की सेवा करके अपने कर्तव्य को पूरा करें।

सांसद श्री नवीन जिंदल शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लघु सचिवालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा ने दिशा की बैठक के एजेंडों पर विस्तार से प्रकाश डाला और जिला परिषद के सीईओ शंभू राठी ने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट को प्रस्तुत किया।

सांसद श्री नवीन जिंदल ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मनीष बब्बर की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए कि कुरुक्षेत्र जिले में आगामी 10 वर्षों में पीने के पानी का संकट ना आए इसलिए अभी से ही पानी को बचाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसके साथ ही हर साल शाहाबाद मारकंडा के क्षेत्र के आसपास बाढ़ के पानी से बचाने की योजना तैयार की जाए, ताकि आने वाले समय में लोगों को बाढ़ के पानी की मार से बचाया जा सके।

सांसद श्री नवीन जिंदल ने कचरे में आग लगाने के विषय को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल अवशेषों और कचरे में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि सडक़ों पर अतिक्रमण करने और गाड़ियों को पार्क करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि दिशा की बैठक में विभाग का मुख्य अधिकारी मौजूद रहे, ताकि योजनाओं की समीक्षा की जाए। अगर अधिकारी बिना बताए गैर हाजिर रहा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं सांसद ने दिशा की बैठक में बिना बताए गैर हाजिर रहने पर रेलवे एलीवेटेड ट्रैक से संबंधित अधिकारी के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

सांसद  ने स्पष्ट कहा कि कुरुक्षेत्र को स्वच्छता और विकास की दृष्टि से पूरे देश में जाना जाए इस उद्देश्य को जहन में रखकर अधिकारी काम करेंगे। सभी अधिकारियों को उनके अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित विकास कार्यों और योजनाओं का भली भांति पता है इसलिए अधिकारी स्वयं विकास कार्यों को निर्धारित समय अवधि के अंदर पूरा करने के साथ-साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखेंगे।

इस दौरान सांसद श्री नवीन जिंदल ने कहा कि जिले के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंग्लिश लर्निंग कोर्स पर काम किया जाए, सभी स्कूलों में पर्याप्त मात्रा में कमरे हो और शौचालयों की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। प्रथम सर्वे के अनुसार जिला के प्राइमरी स्कूल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि स्कूलों का इंफ्रास्ट्रक्चर, पानी, बिजली, लाइब्रेरी व शौचालय की उचित व्यवस्था हो। सभी सरकारी स्कूलों में हर लिहाज की सुविधाएं हों। उन्होंने कहा कि  कुरुक्षेत्र को खेलों का हब बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले कुरुक्षेत्र के सभी खेल स्टेडियमों में बेसिक जिम बनाई जाएगी।

बैठक में सांसद श्री नवीन जिंदल ने कहा कि किसी भी बिल्डिंग या मार्ग को निर्माण उस क्षेत्र के विकास को दर्शाता है। इस कार्य को करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे कामों को करने में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गांव बसंतपुर की आईटीआई बिल्डिंग, बाबा बंदा सिंह बहादुर गेट शाहाबाद के निर्माण को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद को अधिकारियों ने बताया कि सडक़ों की ठोल से कुरुक्षेत्र, मुर्तजापुर से चन्नारहेड़ी को अप्रैल माह में पूरा किया जाएगा। पिहोवा से अरुणाय मार्ग का कार्य पूरा हुआ और जून महीने तक पिहोवा से पटियाला मार्ग के निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही शहर के वीआईपी रोड के निर्माण का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। सांसद नवीन जिंदल ने धान के सीजन में आगजनी की घटनाओं को रोकने के बेहतर प्रयास करने पर कृषि विभाग उप निदेशक डा.कर्मचंद की तारीफ की।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन, एडीसी श्री विवेक आर्य, एसडीएम श्री अनुभव मेहता, एसडीएम श्री अनिल दून, डीएमसी श्री अमन कुमार, सीईओ केडीबी श्री पंकज सेतिया, सीईओ जिला परिषद श्री शंभू राठी, जिला परिषद चेयरपर्सन श्री कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

Tags: Naveen Jindal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD