Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है सरकार का लक्ष्य : नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में पशुपालन क्षेत्र की भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Shyam Singh Rana, Naveen Jindal, Subhash Sudha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 08 Feb 2026

Last updated on: Feb 09, 2026, 18:28 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में पशुपालन क्षेत्र की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। दुग्ध उत्पादन, मूल्य संवर्धन, निर्यात संभावनाएं और स्टार्ट-अप संस्कृति में अपार अवसर हैं।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है। इसी कड़ी में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं, उन्नत नस्ल संवर्धन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। दुग्ध संग्रहण और विपणन की मजबूत व्यवस्था की जा रही है। 

इसके साथ ही प्रशिक्षण और ऋण सुविधाओं का भी विस्तार भी किया जा रहा है। सरकार का पशुपालकों की आय को बढ़ाना, जोखिम घाटे को कम करना और बाजार तक सीधी पहुंच बनाना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में आयोजित 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी समारोह के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सांसद श्री नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, चेयरमैन श्री धर्मवीर मिर्जापुर भी साथ रहे। मुख्यमंत्री ने देशी गाय को गुड़ खिलाकर पूजा अर्चना भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर पशुओं की विभिन्न नस्लों को देखा और पशुपालकों से बातचीत की। मेले में बनाए कैटवॉक पर अच्छी नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन देखा। 

इस दौरान ऊंट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न कैटेगरी में अव्वल आने वाले पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी हमारी ग्रामीण संस्कृति, पशुधन परंपरा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते हमारे संकल्प का जीवंत प्रतीक है।

धर्म-कुरुक्षेत्र की यह पावन धरा, जो कर्म, कर्तव्य और संतुलन का संदेश देती है, आज पशुपालन और ग्रामीण समृद्धि के संकल्प की साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में इस प्रदर्शनी ने पशुपालकों, किसानों, युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान किया। 

यहां उच्च गुणवत्ता वाले पशुओं की प्रदर्शनी, कैटल शो, आधुनिक तकनीकों की झलक, पशु स्वास्थ्य शिविर, प्रशिक्षण सत्र और नवाचार आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी ने यह सिद्ध किया कि हरियाणा का पशुपालन क्षेत्र परंपरा और प्रगति का सुंदर संगम है। 

प्रदेश के प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध उपलब्धता 1 हजार 128 ग्राम है। इसका श्रेय पशुपालक भाई-बहनों को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन केवल आय का साधन नहीं, बल्कि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हरियाणा की पहचान इसके समर्पित पशुपालकों, उन्नत नस्लों और वैज्ञानिक सोच से बनी है। 

दूध व दूध से बने उत्पाद, जैव-ऊर्जा, जैविक खाद और ग्रामीण रोजगार का आधार पशुपालन है। स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान और सशक्त गांव, यही विकसित भारत- विकसित हरियाणा का रास्ता है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का सबसे बड़ा उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं से जुड़ी नवीनतम जानकारी देना, गुणवत्ता का सम्मान करना और नवाचार को बढ़ावा देना है। 

यहां कैटल शो के माध्यम से श्रेष्ठ नस्लों को पहचान मिली, पशुपालकों का मनोबल बढ़ा और नई पीढ़ी को पशुपालन को सम्मानजनक एवं लाभकारी व्यवसाय के रूप में देखने की नई प्रेरणा मिली है। आधुनिक पशु आहार, टीकाकरण, रोग नियंत्रण, प्रजनन तकनीक और डिजिटल सेवाओं की जानकारी से आप पशुपालक और अधिक सशक्त बनेंगे।

कृषि विभाग की गांव अण्टेहडी की 53 एकड़ भूमि पर कर रहा प्राकृतिक खेती

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जमीन, जल और वायु को प्रदूषित होने की सभी समस्याओं का हल प्राकृतिक खेती है। इसमें अधिकतर कार्य प्रकृति द्वारा स्वयं ही किया जाता है। सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 में प्राकृतिक खेती योजना शुरू की थी। 

कृतिक खेती के शुरू किए गए पोर्टल भी पर किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 के दौरान 1 लाख एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की 53 एकड़ 4 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती करने का निर्णय लिया है। 

यह जमीन जिला कैथल के गांव अण्टेहडी  में है। इसे पायलट परियोजना के रूप में लागू किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

जीवामृत, घनामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र बनाने का किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने  के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए यहां कुरुक्षेत्र में ही गुरुकुल, जींद के हमेटी, सिरसा के मंगियाना और करनाल के घरौंडा में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए हैं। गुरुकुल, कुरुक्षेत्र के प्रशिक्षण केंद्र में प्रगतिशील किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए राज्य सलाहकार की भी नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 180 एकड़ भूमि में फैला प्राकृतिक कृषि फार्म हरियाणा में प्राकृतिक खेती को पुनः जीवंत बनाने का एक अनूठा उदाहरण है। इस फार्म में न कोई कीटनाशक और न ही कोई रासायनिक खाद प्रयोग किया जाता है। केवल गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार जीवामृत और घनामृत व बीजामृत का ही प्रयोग किया जाता है। 

खेती की यह पद्धति अल्प बजट पर आधारित है। एक देसी गाय से 30 एकड़ में प्राकृतिक खेती की जा सकती है। इस केन्द्र में किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में हर तरह का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्हें इस केन्द्र में जीवामृत, घनामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, अग्नियास्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि बनाने की जानकारी दी जा रही है। ये प्राकृतिक खाद और कीटनाशक प्राकृतिक खेती के आधार स्तम्भ हैं।

2.20 लाख पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा किए गए स्वीकृत

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा अपनी मुर्रा नस्ल की भैंसों के लिए विख्यात है। इसके संरक्षण एवं विकास की दिशा में हम उच्च गुणवत्ता एवं अधिक दूध देने वाली मुर्रा भैंसों के मालिकों को 40 हजार रुपये तक का नकद प्रोत्साहन देते हैं। 

उन्होंने कहा कि पशु खरीदने के लिए तथा उनके पालन के लिए पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। अब तक 2.20 लाख पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। बैंकों द्वारा राज्य के पशुपालकों को 3 हजार 449 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है।

10 दुधारू पशुओं तक की मिनी डेयरी खोलने के लिए पशु की लागत पर 25 प्रतिशत सब्सिडी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 35 हजार से अधिक पशुधन इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के तहत सहकारी दूध उत्पादकों को 70 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। 

इसी प्रकार छोटे किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए हाई टेक व मिनी डेयरी स्कीम चलाई जा रही है। इस योजना के तहत 14,168 डेयरियां स्थापित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत 10 दुधारू पशुओं तक की मिनी डेयरी खोलने के लिए पशु की लागत पर 25 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। 

अनुसूचित जाति के लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने की स्कीम के तहत दो या तीन पशुओं की डेयरी खोलने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इसके अलावा 20 या इससे अधिक दुधारू पशुओं की हाई टेक डेयरी स्थापित करने के लिए ऋण पर 5 वर्षों तक ब्याज में छूट दी जाती है।

26 हजार पशुपालकों को 106 करोड़ रुपये की राशि बीमा क्लेम के रूप में दी

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पशुपालन में जोखिम को देखते हुए सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के तहत 15.33 लाख पशुओं का बीमा किया है। इस योजना के तहत कोई भी पशुपालक केवल 100 से 300 रुपये में बड़े पशु व 25 रुपये में छोटे पशु का बीमा करवा सकता है। 

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के पशुपालकों के पशुओं का बीमा नि:शुल्क किया जाता है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 26 हजार पशुपालकों को 106 करोड़ रुपये की राशि क्लेम के रूप में दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने सभी पशुपालकों से अपील करता हूं कि आप अपने पशुओं का बीमा अवश्य करवाएं।

गायों व भैंसों से ब्रूसैला रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किया विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पशुओं के स्वास्थ्य के लिए घर द्वार पर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां कार्यरत हैं। प्रदेश में 2966 पशु चिकित्सा संस्थानों के माध्यम से 71.26 लाख पशुओं को पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। पशुपालकों के लिए टोल फ्री नंबर 1962 का कॉल सेंटर हिसार में खोला गया है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा गाय व भैंसों को मुंह खुर व गलघोटू रोगों से मुक्त बनाने के लिए संयुक्त वैक्सीन का प्रयोग करने वाला देश का पहला राज्य है। हमने वर्ष 2030 तक राज्य में गायों व भैंसों से ब्रूसैला रोग के पूर्ण उन्मूलन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।

अब तक प्रदेश में खोली जा चुकी है 287 महिला किसान डेयरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने राज्य में गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन के क्षेत्र में कारगर कदम उठाए हैं। इस उद्देश्य से राज्य में गौ सेवा आयोग बनाया है। हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गौ संवर्धन अधिनियम-2015 के तहत गौ हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 वर्ष तक कारावास व एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान किया है। 

उन्होंने कहा कि देशी गायों की नस्ल सुधार के लिए राज्य में करनाल के उचानी और महेन्द्रगढ़ में हरियाणा पशु विज्ञान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिला कैथल के क्योडक़ में ऐसा ही केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिला किसान डेयरी योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये तक का ऋण बिना ब्याज उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके तहत अब तक 287 महिला किसान डेयरी खोली जा चुकी है।

कृषि, पशुपालन, बागवानी और मछली पालन की बनाई गई कई नई योजनाएं : श्याम सिंह राणा

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विश्व के अंदर कुरुक्षेत्र का बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार चार तरह से काम कर रही है। कृषि के साथ-साथ पशुपालन विभाग, बागवानी विभाग और मछली पालन के क्षेत्र की कई नई योजनाएं बनाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने भावांतर भरपाई योजना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, फसल बेचने के 48 घंटे के अंदर किसानों के खाते में सीधे पेमेंट दी जा रही है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसान, पशुपालकों के लिए नई-नई योजनाओं को लागू किया गया है।

किसानों व पशुपालकों के लिए जल्द ही एक कंपनी के सहयोग से करेंगे पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : नवीन जिंदल

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि किसानों व पशुपालकों के लिए जल्द ही एक कंपनी के सहयोग से पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में किट के माध्यम से पशुओं की बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशुपालक कृषि की अर्थव्यवस्था का स्तंभ बना हुआ है। हमारे ग्रामीण लोग पशुपालन पर निर्भर है, इससे हमारे गांव का विकास हो रहा है। 

हमारा प्रदेश प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। डेयरी के क्षेत्र में नए आयाम को छू रहा है। पशुधन मेला भारत की नई तस्वीर दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में नई नई नस्ल के पशु पर काम करना होगा। हमारी घीर नस्ल की गाय को ग्रिलैंडों नस्ल में तब्दील करके 40 से 50 किलो दूध तक लेकर जाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, प्रधान सचिव विजय दहिया, महानिदेशक डा. प्रेम सिंह, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Shyam Singh Rana , Naveen Jindal , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD