Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे जगद् गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा सरकार द्वारा गुरु ब्रह्मानंद जन्मस्थली गांव चुहड़ माजरा में आयोजित गुरु ब्रह्मानंद जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Naveen Jindal, Dr Krishan Lal Middha, Ranbir Gangwa, Mahipal Dhanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कैथल , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:25 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि जगद् गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका पूरा जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। वे ऐसे प्रकाशस्तंभ थे, जिनके ज्ञान की किरणें आज भी हमारे विचारों, हमारी संस्कृति और समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा करने की आधिकारिक घोषणा की। साथ ही उन्होंने कई बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा कर विकास का पिटारा खोल दिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कैथल जिले के गांव चुहड़ माजरा में हरियाणा सरकार द्वारा जगत गुरु ब्रह्मानंद जी जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने की। समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा, श्री महीपाल ढांडा, राव नरबीर सिंह, सांसद श्री नवीन जिंदल एवं विधायक श्री सतपाल जांबा सहित अन्य विधायकगण व समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव चुहड़ माजरा में पहुंचने पर सबसे पहले गांव में गुरु ब्रह्मानंद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम में अपने संदेश में महान संत स्वामी ब्रह्मानंद जी को नमन करते हुए कहा कि गुरु  ब्रह्मानंद जी ने समाज को ज्ञान, भक्ति और समरसता का मार्ग दिखाया था। सादा जीवन उच्च विचार उनके मुख्य संस्कार थे। 

उनका जन्म वर्ष 1908 में हरियाणा के कैथल जिले के चुहड़ माजरा गांव में एक साधारण रोड परिवार में हुआ। बचपन से ही ईश्वर-भक्ति का गहरा रुझान, अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा और परमात्मा की खोज की धुन उन्हें अलग पहचान देती थी। उन्होंने अपना जीवन, कर्म, ज्ञान व तपस्या मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी जी का आर्य समाज में गहरा विश्वास था। 

वे एकेश्वरवाद, ओंकार और निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश देते थे। उनका कहना था कि ईश्वर सबका है, सबके लिए है और मानवमात्र की सेवा ही सच्ची ईश्वर-भक्ति है। उनका जीवन इस सत्य का ज्वलंत उदाहरण था। जब समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम सुविधाओं का अभाव था और समाज को रूढ़िवादिता ने घेरा हुआ था, उस समय में गुरु ब्रह्मानंद जी ने अपनी वाणी, अपनी कलम और अपने कर्म से समाज में जागरूकता की नई अलख जगाई। 

उन्होंने उस समय में ग्रामीण क्षेत्रों और विशेषकर महिलाओं में शिक्षा प्रसार को अपना ध्येय बनाया। उनका विश्वास था कि गौ सेवा, शिक्षा और समाज सुधार, इन तीन स्तंभों पर ही एक सुखी और सभ्य समाज की नींव टिक सकती है। स्वामी ब्रह्मानन्द जी का जीवन हमें हमारी महान भारतीय संस्कृति, हमारी सभ्यता और हमारे नैतिक मूल्यों की रक्षा और संवर्धन की प्रेरणा देता है। 

आज के सामाजिक माहौल में स्वामी जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। हमारा दायित्व है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता, सामाजिक मूल्यों और आपसी सद्भाव की कड़ियों को मजबूत करें। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके समाज सुधार, शिक्षा प्रसार और गौ सेवा जैसे पवित्र कार्यों को आगे बढ़ाएं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानन्द जी की शिक्षाओं पर चलते हुए रोड समाज ने मानव सेवा को अपनाया है। रोड समाज एक बहादुर समाज है और इसका वीरतापूर्ण इतिहास है।  हरियाणा सरकार ने प्रदेश में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई हुई है। इसके तहत संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरित हो और उनके जीवन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। 

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे गुरु ब्रह्मानंद जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हुए नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें। मोबाइल जैसी तकनीकों का प्रयोग समय बर्बाद करने में करने की बजाए गुरु ब्रह्मानंद जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, इस संकल्प को पूरा करने के लिए युवा अहम भूमिका निभाएं।हरियाणा सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को गुरु ब्रह्मानंद जी के जन्मोत्सव की बधाई दी और ओउम तत्सत का नारा लगाकर विकास कार्यां की झड़ी लगा दी। 

उन्होंने गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा करने, गांव के लिंक मार्ग पर गुरु ब्रह्मानंद के नाम से भव्य स्वागत द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने, गांव में बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाए जाने, ढांड से पूंडरी तक जाने वाली मुख्य सड़क का नामकरण गुरु ब्रह्मानंद मार्ग किए जाने, 51 लाख रुपये की ग्रांट दिए जाने, पानीपत के गांव अहर को सब तहसील बनाने की प्रक्रिया को मानकों (नॉर्म्स) के अनुसार जल्द ही पूरा किए जाने व इसी गांव में गुरु ब्रह्मानंद के नाम से चौक बनाने व गुरुग्राम में बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक जगह देने की घोषणा की। 

साथ ही करनाल में अंजनथली गुरुकुल व सेक्टर 32 में कोचिंग सेंटर के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की।समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने सेवा को ही साधना और मानवता को सबसे बड़ा गुण बताया था। हमें आज संकल्प लेना चाहिए कि गुरु जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारेंगे और उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे। महापुरुष किसी एक जाति व समाज के नहीं होते, सभी के साझे होते हैं। 

गुरु ब्रह्मानंद जी ने नारी शिक्षा, पर्यावरण के विकास पर बल दिया था, वहीं नशे जैसी बुराई के खिलाफ आवाज उठाई थी। हमें उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने गुरु ब्रह्मानंद जी के जन्मोत्सव को सरकार द्वारा राज्य स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। 

साथ ही उन्होंने गांव के विकास के लिए स्वयं की ओर से 31 लाख रुपये की ग्रांट देने सहित हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा, जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सांसद श्री नवीन जिंदल की ओर से 21-21 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की।समारोह को हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सांसद श्री नवीन जिंदल, विधायक श्री सतपाल जांबा ने भी संबोधित किया। साध्वी अभिलाषा ने समारोह के अंत में गुरु ब्रह्मानंद आश्रम की ओर से सभी का आभार जताया।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Naveen Jindal , Dr Krishan Lal Middha , Ranbir Gangwa , Mahipal Dhanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD