Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

शहरी क्षेत्रों में स्कूल खोलने हेतू किया जाएगा सर्वे- नायब सिंह सैनी

ड्रॉप आउट खत्म कर स्कूली बच्चों को मुख्यधारा में लाया जाए

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Lal Panwar, Dharambir Singh, Naveen Jindal, Dr Saket Kumar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 15:55 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में बढती हुई आबादी व क्षेत्र के मध्येनजर बच्चों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए स्कूल खोलने हेतू सर्वे किया जाए ताकि शहरों में बच्चों को लम्बी दूरी तय करके स्कूल न जाना पड़े। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को राज्य स्तरीय दिशा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह,  नवीन जिन्दल सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। बैठक से सभी जिला के अधिकारी भी ऑनलाईन जुडे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा गत वर्ष स्कूल छोड़ चुके 34 हजार बच्चों में से 18796 बच्चों को 6 माह का प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा उनमें से 15386 बच्चों को मुख्यधारा में लाया गया। 

इसके अलावा सैक्टर 37 फरीदाबाद में स्कूल भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए हर जिले में मॉडल संस्कृति स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर घर ग्रहणी योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। 

इसके अलावा विशेषकर ढाणियों में रहने वाले नागरिकों के लिए बिजली सुलभ करवाने के लिए लोगों को सोलर सब्सिडी स्कीमों के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को टीबी मुक्त और ऐनीमिया मुक्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। राष्ट्रीय कृमि मुक्त अभियान में राज्य ने 98 प्रतिशत कवर किया गया है। 

इसके अलावा प्रदेश में नेच्यूरोपेथी सुविधाएं बढाई जाए ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिले। जनऔषधी केन्द्र खोलने पर बल दिया जाए ताकि नागरिकों को उचित मूल्य पर दवाईयां सुलभ हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा करते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में 98726 मकान बनाने के लक्ष्य अनुसार 652 करोड़ रुपए की राशि से 76275 मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं जिनमें से 41491 पूरे हो चुके हैं तथा शेष निर्माणाधीन है। 

इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना में 67649 मकान बनाए जाएगें। इसमें से 703 करोड़ रुपए की लागत से 33690 मकान बनाए जा चुके है। उन्होंने कहा कि डा. बी आर अम्बेडकर आवास योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के लिए अनुसूचित जाति के परिवारों की आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि पात्र लोगों को अगले माह राशि मुहैया करवाई जा सके। 

इसके अलावा युवाओं के लिए अम्बाला में स्टेट सैंट्रल लाईब्रेरी एवं नारनौल में जिला लाईब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। जल शक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में वाटर बॉडी बनाने के लिए योजना बनाई जाए ताकि आवश्यकता अनुसार जल का उपयोग किया जा सके। 

इसके लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जाए। उन्होंने कहा कि हिसार ड्रेन व भिवानी ड्रेन को गहरा कर विस्तारीकरण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। अमृत योजना—2 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत 27 जल एवं 9 सिवरेज परियोजनाएं चल रही हैं जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। 

इसके अलावा लगभग 59 बडे़ गांवों में महाग्राम योजना के तहत सिवरेज तथा नई नगरपालिकाओं में भी सिवरेज एवं पेयजल योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 66 हजार शौचालयों का निर्माण किया गया और साथ ही शहरों एवं गांवों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग द्वारा 257 खेल स्टेडियम के नवीनीकरण पर 314 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1025 व्यायामशालाएं एवं इंडोर जिम बनाए गए है। व्यायामशालाओं में ट्रैक निर्माण को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सैर के लिए बेहतर स्थान सुलभ हो सके। बैठक में अन्य विभागों की भी विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंदरू, विनित गर्ग, जी अनुपमा, अनुराग अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Lal Panwar , Dharambir Singh , Naveen Jindal , Dr Saket Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD