Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार राज्य वासियों की उम्मीदों पर खरी उतरी : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत जालंधर वासियों के साथ किया सीधा संवाद

Mohinder Bhagat, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 Mar 2026

Last updated on: Mar 27, 2026, 10:53 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ मुहिम के तहत आज जालंधर वासियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी है। वार्ड नंबर 51 में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य के लोग पंजाब सरकार के चार सालों के ईमानदार, पारदर्शी और लोक-हितैषी शासन से बहुत खुश है। 

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने न केवल राज्य के लोगों से किए एक-एक वादे पूरे किए है, बल्कि सूबे को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ऐतिहासिक फैसले भी लिए है। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करते हुए जहां आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जनता को मुफ्त गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई है, वहीं सूबे के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के नकदरहित इलाज की सुविधा दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े सुधार किए गए है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च करके सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सूबे के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है। 

किसानों के लिए पहली बार दिन में बिजली दी जा रही है और लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पारदर्शी ढंग से केवल मेरिट के आधार पर 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ‘मांवा-धीया सत्कार योजना’ लागू की गई है, जिसके तहत इस बजट में अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं के लिए 1000 रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। 

श्री भगत ने कहा कि राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशे के खिलाफ’ के तहत नशों के खिलाफ बड़े स्तर पर जंग छेड़ी गई है, जिसके तहत नशे के सौदागरों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। इसके अलावा नशे के जाल में फंस चुके युवाओं के पुनर्वास के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने पंजाब सरकार की नीतियों पर संतोष व्यक्त किया। श्री भगत ने कहा कि भगवंत मान सरकार के चार साल पूरे होने पर शुरू की गई राज्य स्तरीय बड़ी जन आंदोलन ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल साथ’ मुहिम के तहत 16,000 रैलियां, जन सभाएं और नुक्कड़ मीटिंगों के माध्यम से सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधा लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस मुहिम के तहत मंत्री, विधायक, चेयरमैन, सरपंच, पंच, एमसी, जिला प्रधान और पार्टी वॉलंटियर शामिल होंगे, जो सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर हर गांव, गली और घर-घर पहुंचेंगे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD