Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ

 

पहली ही मुलाकात में 'भूतबंगला' के डायरेक्टर ने फाड़ दी थी राजपाल यादव की शर्ट, अक्षय कुमार ने भी सुनाया फर्स्ट मीटिंग का किस्सा

Akshay Kumar, Rajpal Yadav, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 24, 2026, 12:51 IST

25 साल बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग फिल्म 'भूतबंगला' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने 'हेरा-फेरी' से लेकर 'भागम-भाग' जैसी शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार को 'हेरा-फेरी' कैसे मिली थी और उन्हें पहले 'श्याम' का रोल ऑफर हुआ था? इसके साथ ही 'हंगामा' में रोल देने से पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की शर्ट फाड़ दी थी।

आईएएनएस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें श्याम (सुनील शेट्टी) का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें राजू का रोल ज्यादा पसंद आया था। दोनों की पहली मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते अक्षय कुमार ने बताया कि पहली मुलाकात बीआर चोपड़ा के डबिंग थिएटर में हुई थी।

उन्होंने कहा, "मैं किसी फिल्म की डबिंग कर रहा था और तभी डायरेक्टर प्रियदर्शन वहां पहुंचे और फिल्म की कहानी सुनाई। पहले मुझे श्याम का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मुझे राजू का रोल करना था।" अभिनेता ने बताया कि पहले फिल्मों में एक्शन सीन्स करने का ही मौका मिला था, इतना शैतान और पैसों के पीछे पागल राजू के जैसा किरदार कभी नहीं मिला।

यही कारण था कि मैंने राजू को चुना। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी 'राजू' जैसे ही शैतान हैं और पैसों के पीछे पागल हैं। इस बात दोनों हंस देते हैं। वहीं, राजपाल यादव ने डायरेक्टर प्रियदर्शन से पहली मुलाकात का बहुत मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि जब से डायरेक्टर के साथ काम करना शुरू किया है, कभी स्क्रिप्ट पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी और इस बार भी उन्हें नहीं पता कि भूत-बंगला की स्क्रिप्ट क्या है।

अभिनेता ने कहा, "हमारी पहली और छोटी सी मुलाकात 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर हुई थी और दूसरी बार सीधी मुलाकात फिल्म 'हंमागा' को लेकर हुई थी। मैं उनसे मिलने के लिए चेन्नई गया था और पहली ही मुलाकात में इन्होंने मेरी शर्ट फाड़ दी और कहा कि ये सोचो की तुमने शानदार विकेट लिया है। मैंने दोनों हाथों को हवा में उठाकर भागने लगा, क्योंकि यही मेरा फिल्म में रोल था।"

राजपाल यादव ने खुलासा किया कि उन्हें प्रियदर्शन ने फिल्म 'जंगल' और 'चांदनी बार' में देखने के बाद ही 'हंगामा' के लिए चुना था। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर हमेशा मस्ती का माहौल रहता था, जिससे किरदार पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

 

Tags: Akshay Kumar , Rajpal Yadav , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD