Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को बताया 'सेवा भाव' की मिसाल

Chirag Paswan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 23 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 13:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के प्रमुख रहने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें बधाई दी। चिराग पासवान ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रधानमंत्री मोदी के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी समर्थकों के लिए भी है जो उन पर विश्वास रखते हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के ऐसे नेता हैं जिन्हें देश सेवा करने का सबसे अधिक अवसर मिला है।

उन्होंने सरकार का नेतृत्व करते हुए जनता की सेवा में सबसे ज्यादा समय बिताया है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ लंबा कार्यकाल मिले। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणियों की निंदा की। चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव के समय भाषा की गरिमा का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।

उन्होंने याद दिलाया कि बिहार चुनावों में प्रधानमंत्री की माता तक के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था। चिराग पासवान ने कहा, "चुनाव जीतने की हताशा में विपक्ष किसी भी हद तक गिर सकता है और संयम खो सकता है। यह गलत है और इसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पश्चिम बंगाल में जनता परेशान है।

उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है। इसीलिए अब लोग भाजपा को लाना चाह रहे है।" इसके अलावा चिराग पासवान ने अपने मंत्रालय की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने पीएम-एफएमई योजना के तहत बिहार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि इस साल बिहार इस योजना में पहले स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और राज्य के छोटे और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

उनका कहना था कि यह प्रयास सीधे राज्य के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में राज्य और देश के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के विकास और सेवा कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है और उनके अनुभव और मार्गदर्शन से आने वाले वर्षों में और अधिक सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

 

Tags: Chirag Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD