Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विपक्ष की बैठक पर एनडीए नेताओं का हमला, चिराग पासवान बोले- 'एक-दूसरे की कमजोरियां छिपाने का समझौता है इंडी गठबंधन'

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटना , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 15:18 IST

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिल्ली में होने वाली विपक्षी दलों के 'इंडी' गठबंधन की बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की बुराइयों और कमजोरियों को छिपाने के लिए विपक्षी दलों का यह 'इंडी' गठबंधन एक समझौता है। इसीलिए कभी भी यह गठबंधन सफल नहीं हुआ है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "तथाकथित इंडी गठबंधन में दरारें साफ दिख रही हैं।

डीएमके की नाराजगी स्वाभाविक है, क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में अपने पुराने और वफादार सहयोगियों को धोखा दिया है। जाहिर है, डीएमके जैसी पार्टियां इससे दूरी बना रही हैं।" उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर भी कटाक्ष किया। पासवान ने कहा, "ममता बनर्जी का इतने उत्साह के साथ इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होना हैरानी की बात है।

ये वही ममता बनर्जी हैं, जिन पर बंगाल चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां की थीं और जिनकी पार्टी पर हिंसा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। इसके बावजूद, वह बैठक में शामिल हो रही हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ये दर्शाता है कि एक दूसरे की बुराइयों और कमजोरियों को छिपाने के लिए यह गठबंधन एक समझौता है।

इसीलिए कभी भी यह गठबंधन सफल नहीं हुआ है। विपक्षी दल एक बार फिर इकट्ठा हो रहे हैं, लेकिन इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब इन दलों को एकजुट रहने की जरूरत थी, इन्होंने अपने लालच में एक-दूसरे को ही धोखा देने का काम किया है।" विपक्षी दलों की बैठक पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "विपक्षी दलों के बीच कोई तालमेल नहीं है, कोई समन्वय नहीं है, कोई आपसी भरोसा नहीं है।

इनका कोई साझा मकसद भी नहीं है। हर नेता मुख्य रूप से अपने राजनीतिक अस्तित्व और हितों को लेकर चिंतित है।" वहीं भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "इंडी गठबंधन किसी औपचारिक या व्यवस्थित संगठन की तरह काम नहीं करता है। इसका कोई आधिकारिक तौर पर तय नेता, चेयरमैन, ऑफिस या एक जैसी लीडरशिप का ढांचा नहीं है।

इसमें कई ऐसे राजनीतिक दल और नेता शामिल हैं, जो कभी-कभी विपक्ष की राजनीति और बीजेपी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना से जुड़े मुद्दों पर एक साथ आते हैं।" उन्होंने कहा, "इस गठबंधन में शामिल दलों का कुछ नहीं हो सकता है। ये एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं। कभी-कभी ये दल इकट्ठा होकर चाय-समोसे खाने बैठ जाते हैं।"

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "हमने बार-बार कहा है कि 'इंडी' गठबंधन को औपचारिक रूप से अपने भंग होने की घोषणा कर देनी चाहिए। यह कैसा गठबंधन है, जिसमें शामिल पार्टियां ही एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं?" उन्होंने कहा, "ऐसे गठबंधन का क्या औचित्य है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रही थीं।

केरल में लेफ्ट और कांग्रेस पार्टियां दोनों एक-दूसरे के खिलाफ लड़ीं। इसी तरह अलग-अलग राज्यों के चुनावों में गठबंधन में शामिल पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन ये दल दिल्ली या दूसरे शहर में एक साथ जमा होकर फोटो खिंचवाते हैं। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि ये दल प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए का मुकाबला कर पाएंगे।"

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD