Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी

 

पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP, Patna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 15:50 IST

बिहार की राजधानी पटना के दो कोचिंग संस्थानों खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच शुरू हुए विवाद के बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत के बाद इस मामले को लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी कहा कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ियां तो हुई हैं और उसकी जांच होनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने मीडिया से बातचीत में इस मामले को लेकर कहा कि जांच हो भी रही है और जांच होनी भी चाहिए। सत्य सबके सामने आना चाहिए। कहा कौन दोषी है? किस वजह से ये घटनाचक्र घटा, वह जरूर सबके सामने आना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को माफिया जैसे शब्दों को जोड़ने से इन्कार करते हुए कहा कि "मैं माफिया जैसा शब्द शिक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहूंगा।

पर हां, कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ियां तो हुई हैं, जिसकी वजह से स्थिति असहज हुई है। बच्चों के भविष्य से जुड़ा विषय है। जरूर जांच होकर इसका समाधान निकलना चाहिए।" रौशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की नेपाल में हुई मौत को लेकर उन्होंने कहा कि क्या कारण रहा, जिस वजह से उनका निधन हुआ। मैं इन तमाम बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए, किसी के साथ कोई अन्याय न हो, इस बात का ध्यान जरूर हमारी सरकार रखेगी।

सभी मामलों की जांच होनी चाहिए। राजनीति से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी के यूपी प्रभारी अरुण भारती निरंतरता में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। बिहार से हमारे विधायक, नेता, सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी शुरुआती दौर है। कुछ समय गुजरेगा तो मैं भी वहां जाऊंगा और उसके बाद चुनावी दृष्टि से क्या स्वरूप बैठता है, उसके बाद फैसले लिए जाएंगे।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD