Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

चिराग पासवान ने भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि

परिजन बोले-उनसे बहुत अच्छे से बात की गई

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोजपुर , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 15:46 IST

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के घर पहुंचे। भोजपुर के बिलौटी गांव में उन्होंने परिजनों से मुकालात की। इस दौरान घुटनों के बल बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी। चिराग पासवान के बिलौटी दौरे को लेकर भरत तिवारी के पिता ने कहा कि उनसे बहुत अच्छे से बात की गई है।

उन्होंने कहा कि जितने भी हत्यारें हैं, तीन-चार दिन के अंदर सजा मिलेगी। चिराग ने कहा है कि कार्रवाई ऐसी की जाएगी कि दुनिया देखेगी। भरत तिवारी के पिता ने कहा कि चिराग पासवान ने बताया है कि अमित शाह से मुलाकात करके आए हैं और बात करने जा भी रहे हैं। भरत तिवारी के पिता ने कहा कि हमें न्याय की पूरी उम्मीद है।

भरत तिवारी की मां ने बताया कि चिराग पासवान ने कहा है कि जितने भी लोग शामिल हैं, उनको सजा जरूर मिलेगी। यह एनकाउंटर नहीं, हत्या की गई है; यह बहुत गलत है। भरत तिवारी के एक परिजन ने बताया कि चिराग पासवान की ओर से आश्वासन दिया गया है कि बहुत जल्दी एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में जितने भी आरोपी हैं, उनको जेल भेजा जाएगा।

उनकी ओर से न्याय दिलाने की बात की गई है। जो भी आरोपी होंगे, उनको बख्शा नहीं जाएगा। परिजन ने कहा कि जिस तरह से मेरे भाई को पीएमसीएच में फेंक दिया गया था, वो वीडियो भी उनको दिखाई गई है। उनको तीन गोली मारे जाने की जानकारी थी। उनको बताया गया कि पांच गोली मारी गई थी। आईएएनएस से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा, "जिस तरह से यह घटना हुई, वह गलत है।

परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। आज मैं इसी मकसद से वहां गया था ताकि परिवार खुलकर और साफ तौर पर अपनी बात रख सके।" परिजनों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने जिस तरह से भरत तिवारी की हत्या की, वह किसी भी सभ्य समाज या आंतरिक व्यवस्था में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।

जो लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं, अगर वे खुद ही कानून को अपने हाथ में ले लें, तो बिहार के लोगों का न्याय व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। यह जरूरी है कि उन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जो अपने निजी स्वार्थ के लिए भरत तिवारी की हत्या में शामिल थे।

चिराग पासवान ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बात हुई है। हम सब न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर उच्च स्तरीय जांच की जरूरत पड़ी या परिवार की ओर से जिस तरह की भी जांच की मांग की जाएगी, न्याय दिलाना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से भी मेरी मुलाकात हुई है।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD