Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बिहार स्थापना दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने तख्त श्री पटना साहिब के माध्यम से पंजाब-बिहार संबंधों को रेखांकित किया

बिहार स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने लोगों को दी शुभकामनाएँ, एकता में विविधता पर दिया बल

Gulab Chand Kataria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 23, 2026, 11:45 IST

पंजाब लोक भवन में बिहार स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कटारिया के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल श्री कटारिया ने बिहार की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके निरंतर प्रगति, एकता और समृद्धि की कामना की।

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के अंतर्गत आयोजित इस समारोह में बिहार की सांस्कृतिक विरासत को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में झिझिया, जट-जटिन और छठ पूजा जैसे लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NZCC) द्वारा प्रस्तुत इन प्रस्तुतियों ने राज्य की विविध परंपराओं को प्रदर्शित किया और दर्शकों को प्रभावित किया। 

कार्यक्रम के दौरान बिहार के राज्यपाल का वीडियो संदेश तथा राज्य पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा मिलता है और राष्ट्रीय एकता सुदृढ़ होती है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन राज्यों के बीच सहयोग, सद्भाव और आपसी सम्मान को बढ़ाते हैं। बिहार के इतिहास और संस्कृति का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस राज्य ने शिक्षा, दर्शन, शासन और सामाजिक चिंतन के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा यह बौद्ध, जैन, सिख और हिंदू जैसे प्रमुख धर्मों का संगम स्थल भी रहा है। 

उन्होंने कहा कि बिहार और पंजाब के बीच संबंध साझा आध्यात्मिक विरासत से मजबूत हुए हैं और तख्त श्री पटना साहिब, जो गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मस्थान है, साहस, भक्ति और सेवा पर आधारित इस स्थायी संबंध का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह साझा विरासत भारत की ‘एकता में विविधता’ को दर्शाती है और बिहार के लोगों की प्रतिभा और परिश्रम राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान दे रहे हैं। राज्यपाल ने नागरिकों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और एक मजबूत व विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया श्री सत्य पाल जैन; पंजाब के मुख्य सचिव श्री के.ए.पी. सिन्हा; पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह; यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद तथा चंडीगढ़, पंजाब और बिहार से आए गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD