Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, 'प्रबंधक को मारा-पीटा और वीडियो बनाई गई'

Gurjeet Singh Aujla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Mar 2026

Last updated on: Mar 21, 2026, 15:24 IST

पंजाब से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या को लेकर कहा कि जिला प्रबंधक ने शनिवार सुबह छह बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आत्महत्या की वजह यह थी कि 13 तारीख को टेंडर जारी किया गया था और दरें स्पष्ट रूप से निर्धारित थीं। 

मौजूदा सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर ने भी अपने पिता के नाम पर टेंडर के लिए आवेदन किया था। बाद में भुल्लर ने जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा को घर पर बुलाकर बेइज्जती की। गुरजीत सिंह औजला ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रबंधक को मारा-पीटा गया और वीडियो बनाई गई। अधिकारी को गैंगस्टर से मरवाने की धमकी दी गई।

अधिकारी ने डर से अपने परिवार के लोगों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया था। इसके बाद जिला प्रबंधक ने वीडियो जारी कर सल्फास खा लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी मंत्री के खिलाफ 302 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यहां पर सभी लोग मंत्री से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह रंधावा की हत्या की गई है।

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जाएगी। जांच प्रभावित ना हो इसलिए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी की आत्महत्या और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चल रहे विवाद के बीच, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से जुड़े यातना के गंभीर आरोपों के बीच अमृतसर में एक युवा अधिकारी की जान चली गई। अमृतसर वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास का सेवन करके आत्महत्या कर ली।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD