Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र हरियाणा जल्द बनेगा "आलू के प्रमाणित बीज" उत्पादन के लिए एक नैशनल-हब : श्याम सिंह राणा गौरव गौतम का बड़ा एक्शन : नियमों की अनदेखी करने वाली 11 खेल नर्सरियां बंद प्रबुद्धजनों के सुझावों से और मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प : राव इंद्रजीत सिंह आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में अधिकारी निभाएं जिम्मेदारी - राव नरबीर सिंह डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश सई एम मांजरेकर और राघव जुयाल फिल्म ‘इकाई’ में आएंगे नज़र अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत लुधियाना पहुंचे हरजोत सिंह बैंस, सफाई सेवकों के साथ चाय का कप किया साझा हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है : स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भगवंत सिंह मान का 2027 में दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना तय : अरविंद केजरीवाल स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

 

अजनाला के सीमावर्ती गांवों का सांसद गुरजीत सिंह औजला ने किया दौरा

बांधों की बदहाली और अवैध माइनिंग पर सरकार को घेरा

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Congress, Punjab Congress, Amritsar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 10:16 IST

अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज अजनाला के सीमावर्ती गांव चाहड़पुर, कोटला, पंजग्राईं, जट्टा, घोनेवाल, घूमराय, दरिया मूसा, रुडी वाल,  धनगई सहित अन्य इलाकों का दौरा कर दरियाई बांधों और स्परों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बांधों की खराब हालत और क्षेत्र में कथित अवैध माइनिंग को लेकर पंजाब सरकार और संबंधित विभागों पर गंभीर सवाल खड़े किए।

सांसद औजला ने कहा कि पिछले वर्षों में आई बाढ़ के दौरान इस क्षेत्र को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने समय रहते बांधों और स्परों की मजबूती की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान स्परों और बांधों की मरम्मत के नाम पर खर्च किए गए फंड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों के हालत बेहद चिंताजनक है और कई स्थानों पर दरिया का पानी सीधे बांधों के साथ बह रहा है। यदि आने वाले दिनों में जलस्तर बढ़ता है तो सीमावर्ती गांवों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। गुरजीत सिंह औजला ने आरोप लगाया कि डी-सिल्टिंग के नाम पर खुलेआम अवैध माइनिंग की जा रही है, जिससे दरिया का प्राकृतिक बहाव प्रभावित हो रहा है और कटाव का खतरा बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन को शिकायतें दीं, लेकिन कार्रवाई केवल लोगों के विरोध के बाद ही होती दिखाई दी। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ नियमों के तहत हो रहा है तो फिर बार-बार लोगों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर अवैध माइनिंग करने वालों को संरक्षण कौन दे रहा है और संबंधित विभाग कार्रवाई करने से क्यों बच रहे हैं।

सांसद औजला ने कहा कि केवल कागजों में विकास कार्य दिखाने और करोड़ों रुपये के बिल पास करने से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। यदि समय रहते बांधों की मजबूती और अवैध माइनिंग पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब से मांग की कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, बांधों की स्थिति का तकनीकी मूल्यांकन कराया जाए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। औजला ने कहा कि प्रशासन की पहली जिम्मेदारी लोगों की जान-माल की सुरक्षा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हालात नहीं सुधारे गए तो किसी भी संभावित नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित विभागों और सरकार की होगी।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Congress , Punjab Congress , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD