Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन एवं फिल्म महोत्सव का भव्य आयोजन

एनीमेशन और डिजिटल क्रिएटिविटी का हुआ भव्य प्रदर्शन

Chitkara University
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Mar 2026

Last updated on: Mar 20, 2026, 14:58 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन एवं फिल्म फेस्टिवल का दूसरा संस्करण उत्साह और रचनात्मकता के माहौल के बीच आयोजित किया गया। दो दिनों तक चले इस महोत्सव में एनीमेशन, स्टोरीटेलिंग और डिजिटल क्रिएटिविटी की झलक देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और क्रिएटर्स ने भाग लिया। 

चितकारा डिजाइन स्कूल के एनीमेशन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म स्क्रीनिंग, पैनल डिस्कशन, मास्टरक्लास और स्टूडेंट शोकेस जैसे आकर्षक सत्रों का आयोजन किया गया। फेस्टिवल ने उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ इंडस्ट्री से सीधे जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध कलाकार और कंटेंट क्रिएटर हारुन रॉबर्ट, जिन्होंने छात्रों के साथ संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए और स्वयं करके सीखने की रचनात्मकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, डिजिटल स्टोरीटेलर प्रतीक सेठी ने अपने कार्यों के अनुभव साझा करते हुए कंटेंट क्रिएशन के बदलते ट्रेंड्स और दर्शकों से जुड़ाव के नए तरीकों पर चर्चा की। 

इस अवसर पर प्रख्यात एनीमेशन फिल्म निर्माता नीना सबनानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एनीमेशन और कहानी कहने के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में शामिल अन्य विशेषज्ञों ने भी एनीमेशन की नई तकनीकों, क्रिएटिव प्रोसेस और इसके भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।

चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो-चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और उद्योग के बीच यह सेतु छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री लीडर्स से जोड़कर, हमारा मकसद इनोवेशन को बढ़ावा देना और उन्हें एनिमेशन और डिज़ाइन के बदलते ग्लोबल माहौल के लिए तैयार करना है।” ज्ञान के आदान-प्रदान और रचनात्मक खोज पर केंद्रित चितकारा अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन एवं फिल्म फेस्टिवल-2026 ने अकादमिक जगत और इंडस्ट्री के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा दिया और इसके दौरान छात्रों को नई-नई स्टोरीटेलिंग तकनीकों से रूबरू होने का अवसर भी मिला। 

साथ ही, यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि वह रचनात्मक शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। चितकारा अंतरराष्ट्रीय एनीमेशन एवं फिल्म फेस्टिवल एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक और सांस्कृतिक पहल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है, जो आधुनिक मीडिया और संचार में एनीमेशन और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

 

Tags: Chitkara University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD