Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

निविन पॉली की राजनीतिक थ्रिलर 'प्रतिछाया' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी दस्तक

Tollywood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 17, 2026, 15:21 IST

मलयालम सिनेमा में हमेशा ही राजनीतिक कहानियों को पर्दे पर रोचक अंदाज में दिखाया गया है। इस बार निर्देशक बी. उन्नीकृष्णन एक नई राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'प्रतिछाया' लेकर आए हैं, जिसमें दर्शक राजनीतिक रणनीतियों के जटिल खेल को देख पाएंगे। यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें निविन पॉली मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अब फिल्म निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा की है कि फिल्म 26 मार्च को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निविन पॉली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह फिल्म एक पिता की विरासत और बेटे की तकदीर की कहानी है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक बी. उन्नीकृष्णन हैं।

इसे श्री गोकुलम मूवीज और आरडी इल्यूमिनेशंस एलएलपी ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया। ट्रेलर की शुरुआत ही निविन पॉली की आवाज से होती है। वह सवाल उठाते हैं कि क्या सफलता केवल पद या वेतन से मापी जा सकती है। वे गांधीजी, नेहरू, ईएमएस और ए.के.जी. का उदाहरण देते हुए यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि क्या इन्हें समाज सफल मानता है या नहीं। 

इस बीच ट्रेलर में प्रदर्शन, राजनीतिक भाषण और नेताओं की छवियां दिखाई जाती हैं, जो फिल्म में होने वाले राजनीतिक संघर्ष का संकेत देती हैं। फिल्म में निविन पॉली का किरदार एक राजनीतिक रणनीतिकार है। वह किसी नेता की टीम का हिस्सा हैं और राजनीतिक समीकरणों को अच्छी तरह समझते हैं। वह बताते हैं कि मंत्रिमंडल गठन, जाति, धर्म और शक्तिशाली गठबंधनों पर आधारित होता है।

नेताओं की छवि और लोकप्रियता इन समीकरणों से तय होती है। ट्रेलर में दिखाया गया कि निविन पॉली का किरदार भ्रष्ट भी है। जब एक नेता उन्हें करप्ट कहता है, तो वह जवाब देते हुए कहते हैं, ''जैसे तुम्हारा करप्शन से कोई लेना-देना नहीं है।''

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Nivin Pauly , B Unnikrishnan , Prathichaya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD