Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

एमके स्टालिन ने कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास, अधिकारियों को सौंपी 28 गाड़ियां

MK Stalin, Muthuvel Karunanidhi Stalin, Tamil Nadu Chief Minister, Chief Minister of Tamil Nadu, Chennai, Tamil Nadu
MK Stalin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Mar 2026

Last updated on: Mar 13, 2026, 15:24 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को चेन्नई में मरीना बीच पर लेबर स्टैच्यू के पास एलईडी स्क्रीन पर एक शॉर्ट फिल्म देखी, जिसमें ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की पांच साल की उपलब्धियों (2021-2026) को दिखाया गया। इसके बाद चेन्नई स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 

इसमें नगर प्रशासन निदेशालय द्वारा 177.17 करोड़ की लागत से पूरे किए गए 35 कार्य, नगर पंचायत निदेशालय द्वारा 32.23 करोड़ की लागत से पूरे किए गए नौ कार्य और ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन द्वारा 2.50 करोड़ की लागत से बनाए गए एक स्कूल की इमारत शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया और अधिकारियों को वाहन सौंपे।

उन्होंने ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन की 16.49 करोड़ की पांच नई परियोजनाओं, चेन्नई मेट्रोपॉलिटन जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड की 25.79 करोड़ की तीन नई परियोजनाओं और नगर प्रशासन निदेशालय की 11.48 करोड़ की एक नई परियोजना व नगर प्रशासन निदेशालय के आधिकारिक उपयोग के लिए अधिकारियों को 3.28 करोड़ के 28 वाहन सौंपे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्टालिन ने राजमार्ग विभाग की ओर से सलेम, नामक्कल, कोयंबटूर, तिरुवन्नामलाई, तिरुप्पुर और तिरुवरूर जिलों में 1,843.85 करोड़ की लागत से बनाई गई 11 सड़कों का जनता के उपयोग के लिए उद्घाटन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री स्टालिन ने तूतीकोरिन जिले के उदंगुडी में तमिलनाडु पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन द्वारा स्थापित नए 1320 मेगावाट सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-1 का उद्घाटन किया।

इसे 13,077 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इससे बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। शैक्षणिक वर्ष 2025–26 के लिए मुख्यमंत्री स्टालिन ने सरकारी कला, विज्ञान और शिक्षा कॉलेजों में इतिहास शिक्षा, मानवाधिकार, भारतीय संस्कृति और पर्यटन, समुद्री जीव विज्ञान और वन्यजीव व जीव विज्ञान विषयों में रिक्तियों को भरने के लिए पहले चरण में चुने गए सहायक प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र जारी किए।

मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग की ओर से 'तमिलनाडु एवीजीसी-एक्सआर नीति 2026' (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी) भी जारी की।

 

Tags: MK Stalin , Muthuvel Karunanidhi Stalin , Tamil Nadu Chief Minister , Chief Minister of Tamil Nadu , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD