Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

खेती-किसानी करती नजर आएंगी भोजपुरी अभिनेत्री अंजना सिंह, जानें कब और कहां देख सकेंगे 'किसान बहुरिया'

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Anjana Singh, Kisan Bahuriya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 16:54 IST

भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अंजना सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसान बहुरिया' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जो शादी के बाद खेती कर घर की जिम्मेदारी संभालती है। मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का क्लिप शेयर किया।

इसके साथ उन्होंने लिखा, "वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए भोजपुरी फिल्म 'किसान बहुरिया' 14 मार्च, शनिवार शाम 6.30 बजे और 15 मार्च, रविवार सुबह 9.30 बजे सिर्फ बी4यू भोजपुरी चैनल पर।" मंजुल ठाकुर द्वारा निर्देशित फिल्म 'किसान बहुरिया' में अंजना सिंह और प्रशांत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में खुशी झा, विद्या सिंह, गोलू तिवारी, अशोक मिश्रा और सुधा यादव जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे।

वहीं, बाल कलाकार के रूप में दीक्षा मिश्रा होंगी। इसमें ओम झा ने संगीत दिया है जबकि फिल्म को बी4यू भोजपुरी चैनल पर दिखाया जाएगा। किसान बहुरिया एक ऐसी महिला पर केंद्रित है जो पति की मानसिक हालत खराब होने और घर की स्थिति को ठीक करने के लिए खेती करती है। हालांकि, मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया था।

ट्रेलर में दिखाया गया था कि अंजना शादी करके अपने ससुराल आती हैं लेकिन पति की मानसिक हालत देखकर हैरान हो जाती हैं। वहीं, पति की ऐसी स्थिति देखकर उसे आए दिन देवरानी से ताने मिलते हैं। कहानी में, कहानी जबरदस्त ट्विस्ट तब आता है, जब अंजना सिंह अपने पति और घर की जिम्मेदारी उठाने की ठानती है और खेतों में काम करना शुरू कर देती है। 

वह मेहनत से घर की स्थिति को सुधारती हैं। फिबहू में बहु के जज्बे किसान की जीतोड़ मेहनत को दिखाया गया है। ट्रेलर में भावनात्मक पल के साथ-साथ मजेदार और प्रेरक क्षण भी हैं, जो दर्शकों को बांधे रखेंगे। ऐसा पहली बार नहीं है जब फिल्म में अंजना प्रशांत के साथ काम कर रही हैं। दोनों इससे पहले कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Anjana Singh , Kisan Bahuriya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD