Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

अक्षरा सिंह ने शेयर किया 'अम्बे है मेरी मां' का पोस्टर, इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर

Akshara Singh
Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 12:38 IST

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वे जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्री पाखी हेगड़े भी अहम किरदार में नजर आएंगी।मंगलवार को अक्षरा सिंह ने इस फिल्म का बड़ा अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया। 

अभिनेत्री ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें अक्षरा भक्त के रूप में दिख रही हैं, तो पाखी हेगड़े मां अम्बे के किरदार में नजर आ रही हैं। अक्षरा ने लिखा, "फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर 13 मार्च शुक्रवार को सुबह 8 बजे बी4यू भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर जारी किया जाएगा।"फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुड्डू ने किया है, जबकि संदीप सिंह, पंकज तिवारी और अश्वनी शर्मा ने इसका निर्माण किया है।

पोस्टर देखकर फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, क्योंकि काफी समय से अभिनेत्री की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, लेकिन फिर भी उनके गाने और सोशल मीडिया पोस्ट से वह फैंस के दिल में मौजूदगी रख रही थीं। इससे पहले अक्षरा की फिल्म 'रुद्र-शक्ति' जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षरा विक्रांत सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। 

यह फिल्म एक लव स्टोरी थी, जो बनारस की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। यह फिल्म प्रेम, आस्था और संघर्ष की अनूठी कहानी है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शिवभक्त रुद्र (विक्रांत सिंह) की है, जिसे शक्ति (अक्षरा सिंह) से प्रेम हो जाता है, लेकिन समाज के कुछ असामाजिक तत्व शक्ति को परेशान करते हैं, तब रुद्र अपने भीतर के शिवशक्ति को जाग्रत कर उन्हें सबक सिखाता है। इस फिल्म की खास बात यह थी कि यह बनारस की गलियों, घाटों और मंदिरों में फिल्माई गई थी, जिससे इसमें आध्यात्मिकता और संस्कृति की गहराई देखने को मिली।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Ambe Hai Meri Maa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD