Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर 50 इजरायली लड़ाकू विमानों ने अयातुल्ला खामेनेई का बंकर ध्‍वस्‍त क‍िया : आईडीएफ

Trending News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेल अवीव , 06 Mar 2026

Last updated on: Mar 07, 2026, 13:51 IST

इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने शुक्रवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बारे में अहम जानकारी साझा की। आईडीएफ ने बताया क‍ि 28 फरवरी को तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड पर हुए हमले में एयर फोर्स के करीब 50 लड़ाकू विमानों को शाम‍िल क‍िया गया था। 

आईडीएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “वायु सेना के लगभग 50 लड़ाकू विमानों ने इंटेलिजेंस निदेशालय के सटीक मार्गदर्शन और आतंकवाद-रोधी निदेशालय के सहयोग से तेहरान के केंद्र में ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर के नीचे बने अली खामेनेई के भूमिगत बंकर पर हमला किया।” बयान में आगे कहा गया, “यह भूमिगत बंकर नेतृत्व परिसर के नीचे बनाया गया था और युद्ध संचालन के लिए नेता के ल‍िए उपयोग किए जाने वाला एक सुरक्षित आपातकालीन केंद्र था।

खामेनेई की हत्या के बाद भी यह परिसर ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस्तेमाल कर रहे थे। इसे ‘ऑपरेशन रोअर ऑफ द हैरियर’ के तहत नष्ट कर दिया गया।” आईडीएफ ने कहा कि ईरानी शासन ने कई वर्षों तक इस भूमिगत परिसर के निर्माण में भारी प्रयास किए थे, ताकि वह अपने सैन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित स्थान बना सके। 

बयान में कहा गया कि यह भूमिगत बंकर तेहरान के केंद्र में कई सड़कों तक फैला हुआ था और इसमें कई प्रवेश द्वार तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के लिए कमरे मौजूद थे। “मिलिट्री इंटेलिजेंस सर्विस द्वारा की गई लंबी और पूरी इंटेलिजेंस इकट्ठा करने और जांच के बाद कंपाउंड पर हमला किया गया।"

आईडीएफ के अनुसार, “यह नेतृत्व परिसर ईरानी शासन का सबसे महत्वपूर्ण और केंद्रीय मुख्यालय था। इस भूमिगत बंकर के विनाश से ईरानी शासन की कमान और नियंत्रण क्षमता को और अधिक नुकसान हुआ है।” इस सप्ताह की शुरुआत में आईडीएफ ने कहा था कि उसने ईरानी शासन के लीडरशिप कंपाउंड और उसके केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया है और उसे नष्ट कर दिया है।

आईडीएफ ने तीन मार्च को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह कमांड मुख्यालय ईरान की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली संपत्तियों में से एक था। इस परिसर में शासन का सबसे वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद था। हमने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर रातों-रात हमला किया गया। इस आतंकवादी शासन के नेता और वह मुख्यालय दोनों को समाप्त कर दिया गया।”

 

Tags: Trending News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD