Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

इजरायली हमले में आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत

Trending News
Trending News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 12 Mar 2026

Last updated on: Mar 12, 2026, 17:04 IST

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी समाचार एजेंसी तसनीम न्यूज एजेंसी ने वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर इस्माइल देहगान की मौत की पुष्टि की है। एजेंसी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार 11 मार्च को कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में देहगान के साथ उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए।

समाचार एजेंसी ने बताया कि हमले में उनकी पत्नी फरीदेह सादात सईदी, बेटी फातेमेह देहगान, बेटा मोहम्मद पारसा देहगान और उनकी सास सोगरा घासेमी की भी मौत हो गई, जबकि उनका एक अन्य बेटा मोहम्मद हुसैन देहगान घायल हो गया। इससे पहले इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने 10 मार्च की सुबह घोषणा की थी कि उसने मध्य ईरान के रणनीतिक शहर अराक के हाफेजियाह इलाके में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया।

इजरायली सेना का दावा था कि इस हमले का लक्ष्य एक वरिष्ठ आईआरजीसी कमांडर था। अराक को ईरान के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर माना जाता है क्योंकि यहां अराक हेवी वाटर रिएक्टर स्थित है और इसके आसपास सेना से जुड़े कई औद्योगिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। हालांकि जिस हाफेजियाह इलाके को निशाना बनाया गया वह मुख्य रूप से एक रिहायशी क्षेत्र है।

एजेंसी ने कुछ विश्लेषकों के हवाले से बताया है कि शहर के भीतर किसी रिहायशी इमारत पर इस तरह का हमला यह संकेत देता है कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बेहद सटीक खुफिया जानकारी मुहैया कराई गई। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, हालिया हमलों में मारे गए कई आईआरजीसी कमांडरों और सैन्य अधिकारियों का अंतिम संस्कार राजधानी तेहरान के मेराज स्क्वायर में भी किया गया।

ईरानी सरकार अक्सर सैन्य अफसरों को “प्रतिरोध के शहीद” के रूप में संबोधित करती है। वहीं, इजरायल का तर्क रहा है कि कई बार सैन्य कमांडर अपने घरों को ही कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में इस्तेमाल करते हैं और इसी चक्कर में निशाना बन जाते हैं।

 

Tags: Trending News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD