Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

किरेन रिजिजू ने किए 25.86 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास

अल्पसंख्यक मंत्रालय के अंतर्गत जिला चंबा में 31 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रगति पर - किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 01 Mar 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 16:40 IST

केंद्रीय संसदीय कार्य तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिला चंबा के अंतर्गत भंजराड़ू (तीसा) तथा सलूनी में 25.86 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे इन कार्यों में भंजराड़ू (तीसा) में 9.84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला आईटीआई भवन व 7 करोड रुपए की लागत से बनने वाला इंडोर स्टेडियम तथा सलूनी में 9.02 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला इंडोर स्टेडियम भी शामिल है।

इस अवसर पर भंजराड़ू (तीसा) तथा सलूनी में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार के प्रयासों से पिछले 11 वर्षों में सड़क सुविधाओं, बैंकिंग सेवाओं तथा मोबाइल व इंटरनेट सेवाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में मूलभूत सुविधाओं सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ भविष्य की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की कि वे केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भंजराड़ू में बनने वाला इंडोर स्टेडियम 18 महीने तथा सलूनी में बनने वाला इंडोर स्टेडियम 20 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने भंजाराडू तथा सलूनी में स्थानीय वासियों द्वारा रखी गई मांगों बारे बोलते हुए कहा कि उनकी केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय से संबंधित सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। 

 उन्होंने जानकारी दी कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा उद्यमिता विकास के दृष्टिगत जिला चंबा में 25 करोड़ खर्च किए गए हैं जिसमें 324 पात्र लाभार्थियों को 6 प्रतिशत ब्याज की दर पर ऋण सुविधा दी गई है। अल्पसंख्यकों को देश विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के लिए 3 प्रतिशत की दर से 25 लाख रुपए तक की लोन सुविधा प्रदान की जा रही है उन्होंने जानकारी दी की अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा इस वर्ष 175 000 मुस्लिम समुदाय के लोगों को हज यात्रा पर भेजा जा रहा है। 

इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले जिला चंबा से संबंधित 65 हज यात्री शामिल है। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा जिला चंबा में 31 करोड पर विकास कार्य आरंभ किए गए हैं जिनमें आज किए गए तीन कार्यों के शिलान्यास के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डियूर का भवन भी शामिल है जिसका पूर्व में शिलान्यास किया जा चुका है।

कार्यक्रमों में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डी एस ठाकुर तथा अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राम सिंह ने भी संबोधित किया । सांसद राजीव भारद्वाज ने केंद्र सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी। विधायक डी एस ठाकुर ने अपने संबोधन में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के अलावा केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र के लिए कई प्रमुख मांगे रखी। 

संयुक्त सचिव राम सिंह ने भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक मंत्रालय के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के अलावा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज तथा उपस्थित अन्य सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज, विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के विधायक डी एस ठाकुर प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष दिलदार अली बट्ट, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज नरयाल, अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव राम सिंह, निजी सचिव सचिन जायसवाल (आईएएस), उपायुक्त मुकेश रेपसवाल , पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, एसडीएम तीसा राजेश जरयाल, एसडीएम सलूनी चंद्रबीर सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD