Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सीपी राधाकृष्णन ने सेंट बर्चमैन्स कॉलेज, चांगनास्सेरी के शताब्दी कार्यक्रम के समापन समारोह में शिरकत की

सेंट बर्चमैन्स कॉलेज के 100 वर्ष राष्ट्र निर्माण और चरित्र निर्माण की गाथा : सीपी राधाकृष्णन

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Suresh Gopi, Rajendra Vishwanath Arlekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चांगनास्सेरी (केरल) , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 13:14 IST

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज केरल के चांगनास्सेरी में स्थित सेंट बर्चमैन्स कॉलेज के शताब्दी कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह केरल की उनकी तीसरी यात्रा थी और उन्होंने इसे एक विशेष यात्रा बताते हुए कहा "केरल अब 'केरलम' बन गया है," जो राज्य की गहरी सांस्कृतिक पहचान और गौरव को दर्शाता है।

उपराष्ट्रपति ने सौ साल पुराने इस महाविद्यालय को “महज कक्षाओं और गलियारों का परिसर नहीं” बताते हुए कहा कि एक सदी से यह संस्थान मौन रूप से लेकिन निरंतर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि जब देश औपनिवेशिक शासन के अधीन था तब इस ऐतिहासिक महाविद्यालय ने बौद्धिक जागृति के केंद्र के रूप में कार्य किया।

उन्होंने कहा कि 1922 में स्थापित यह महाविद्यालय ज्ञान और चरित्र के मार्गदर्शक के रूप में खड़ा है जिसने लोगों और राष्ट्र दोनों की सोच को आकार दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि अनगिनत पूर्व छात्रों ने देश और विश्व भर में इस संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि महान अभिनेता प्रेम नज़ीर और पूर्व मुख्यमंत्री श्री वासुदेवन नायर और श्री ओमन चांडी इसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र थे।

उन्होंने कहा कि दो मुख्यमंत्री तैयार करना राज्य के विकास में संस्थान के सबसे बड़े योगदानों में से एक है। उपराष्ट्रपति ने आपसी सम्मान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना हमारी अपनी भावनाओं के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक या आर्थिक स्थिति चाहे जो भी हो, सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती है।

उन्होंने जीवन भर खुले विचारों वाला बने रहने के महत्व पर जोर दिया। श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि वे शिक्षा से संबंधित कई कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा परिवर्तन का सबसे शक्तिशाली साधन है। उन्होंने कहा, "शिक्षा चरित्र का निर्माण करती है" और एक शिक्षित नागरिक समाज और राष्ट्र को आकार देता है।

उन्होंने राष्ट्रीय विकास के लिए अनुसंधान और तकनीकी विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औपनिवेशिक शासन के लिए केवल क्लर्क तैयार करने वाली शिक्षा का युग अब समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से बदल रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि “केवल प्रौद्योगिकी को अपनाने का समय समाप्त हो गया है।

हमें प्रौद्योगिकी के निर्माता बनना होगा ताकि दुनिया भारतीय उत्पादों को अपना सके”। देश के भविष्य में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन इसलिए संभव है क्योंकि भारत बदल रहा है और अपने गतिशील युवाओं से प्रेरित है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के दृष्टिकोण की ओर बढ़ते हुए सेंट बर्चमैन्स कॉलेज जैसे संस्थान देश में जिम्मेदार नागरिकों, नवोन्मेषकों और नेताओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कॉलेज के आदर्श वाक्य, “कैरिटास वेरा नोबिलिटास” (दान ही सच्ची महानता है) का उल्लेख करते हुए  इस बात पर ज़ोर दिया कि सच्ची महानता जन्म या धन में नहीं, बल्कि दान की भावना में निहित है। उन्होंने कहा कि दान केवल धन तक सीमित नहीं है; यह दयालु शब्द, भावनात्मक समर्थन, समय, प्रयास, ज्ञान या मार्गदर्शन भी हो सकता है।

उन्होंने कहा, "स्वयं के लिए जीना बुरा नहीं है, लेकिन केवल स्वयं के लिए ही जीना बुरा है"। उन्होंने छात्रों से समाज को कुछ वापस देने और कॉलेज के आदर्श वाक्य को हमेशा याद रखने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए “आप इस महाविद्यालय की दूसरी शताब्दी हैं। आने वाले सौ साल आपके विचारों, आपके साहस और आपकी प्रतिबद्धता से लिखे जाएंगे।

बड़े सपने देखें। कड़ी मेहनत करें। मूल्यों में दृढ़ रहें।” उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन के समापन में विश्वास व्यक्त किया कि शताब्दी वर्ष सौ वर्षों का अंत नहीं, बल्कि एक नए, अधिक गौरवशाली युग की शुरुआत है। उन्होंने कामना करते हुए कहा "आने वाली शताब्दी पिछली शताब्दी से कहीं अधिक उज्ज्वल हो।" उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर बर्चमैन्स सेंटर फॉर इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज और डॉ. के.एम. अब्राहम सेंटर फॉर एनर्जी एंड एनवायरनमेंट का भी उद्घाटन किया।

इस अवसर पर केरल के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर; केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री सुरेश गोपी; केरल के सहकारिता, बंदरगाह एवं देवस्वम मंत्री श्री वीएन वासवन; सांसद श्री कोडिकुन्निल सुरेश; विधायक श्री जॉब माइकल; चांगनास्सेरी के आर्कबिशप मार थॉमस थरायिल; सेंट बर्चमैन्स कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. टेडी कंजूपरम्पिल; सेंट बर्चमैन्स कॉलेज के प्रबंधक श्री एंटनी एथक्कड़; और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Suresh Gopi , Rajendra Vishwanath Arlekar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD