Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नरेन्‍द्र मोदी की बेंजामिन नेतन्याहू से भेंट

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Subrahmanyam Jaishankar, Benjamin Netanyahu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यरूशलम , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 11:09 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इज़राइल की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान 26 फ़रवरी 2026 को यरूशलम में इज़राइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ आधिकारिक वार्ता की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत-इज़राइल साझेदारी के समस्‍त पहलुओं के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास और मित्रता को प्रतिबिम्बित करते हुए नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को “शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया।

यह उन्नयन दोनों देशों के हितों के बढ़ते सामंजस्‍य तथा सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य के साझा विजन का प्रतीक है। दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार एवं निवेश, रक्षा और सुरक्षा, अंतरिक्ष, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, साइबर सुरक्षा, शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

उन्होंने कृषि, जल प्रबंधन, स्टार्ट-अप, फिनटेक, डिजिटल स्वास्थ्य सेवा, जैव प्रौद्योगिकी तथा उन्नत औषधि निर्माण के क्षेत्रों में भारत-इज़राइल साझेदारी की परिवर्तनकारी क्षमता पर भी जोर दिया। दोनों नेताओं ने आवागमन से संबंधित साझेदारी के विस्तार के लिए नई पहलों का स्वागत किया, जिससे लोगों के बीच आपसी संबंधों को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को जल्‍द अंतिम रूप दिए जाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय निवेश संधि, इंडिया-इजराइल इनोवेशन ब्रिज, कृषि के लिए भारत-इज़राइल नवाचार केंद्र तथा भारत-इज़राइल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास और नवाचार कोष दोनों देशों के बीच आर्थिक, उद्यमशील और वैज्ञानिक सहयोग को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ करेंगे।

उन्होंने भारत की प्रतिभाशाली कार्यशक्ति और इज़राइल की नवाचार क्षमता के बीच बेहतर सामंजस्‍य स्थापित करते हुए एआई, सेमीकंडक्टर, क्वांटम तथा अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में व्‍यापक सहयोग का भी आह्वान किया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने गाज़ा शांति योजना के प्रति समर्थन व्यक्त किया और आशा जताई कि यह पहल क्षेत्र में शांति और स्थिरता लाएगी। 

दोनों नेताओं ने आईएमईसी और आई2यू2 पहलों के अंतर्गत दोनों देशों के बीच अधिक निकट सहयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक स्तर पर संघर्ष को और सशक्त करने का संकल्प भी व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के संघर्ष में इज़राइल द्वारा दिए गए समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नेतन्याहू का आभार व्यक्त किया।

वार्ता के पश्चात कई समझौतों और सहमति ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। राजकीय यात्रा के अवसर पर द्विपक्षीय साझेदारी की भावी कार्ययोजना को रेखांकित करते हुए एक संयुक्त वक्तव्य भी अंगीकृत किया गया। प्रधानमंत्री ने सौहार्दपूर्ण स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री श्री नेतन्याहू का आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Subrahmanyam Jaishankar , Benjamin Netanyahu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD