Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एक्शन ड्रामा 'भोगी' के साथ लौट रहे शर्वानंद, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Sharwanand, Bhogi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Feb 2026

Last updated on: Feb 25, 2026, 17:26 IST

साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता शर्वानंद जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म 'भोगी' लेकर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को इसका पहला लुक पोस्टर जारी किया और साथ ही रिलीज डेट भी बताई। अभिनेता शर्वानंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "कुछ आग ऐसी होती है, जो जलाती नहीं, बल्कि सच सामने लाती है।

फिल्म 'भोगी' एक जबरदस्त और जोशीला 'शरवा संपथ ब्लड फेस्ट' है। 'भोगी' 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।" फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म 1960 के दशक के उथल-पुथल भरे समय पर आधारित होगी। फिल्म को नॉर्थ तेलंगाना और महाराष्ट्र के बॉर्डर के एक गांव की पृष्ठभूमि पर बनाया गया है। 

फिल्म की खास बात है कि इसमें दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी। जहां अनुपमा परमेश्वरन लीडिंग लेडी के रोल में होंगी, वहीं डिंपल हयाती भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी। यह शर्वानंद के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में वे निर्देशक संपत नंदी के साथ काम कर रहे हैं। साथ ही, यह उनकी पहली पैन-इंडिया फिल्म है।

यह एक बड़े बजट वाली फिल्म है, जिसमें शानदार तकनीकी टीम काम कर रही है।  प्रोडक्शन डिजाइन किरण कुमार मन्ने ने किया है, सिनेमैटोग्राफी सौंदर राजन एस ने की है, और म्यूजिक भीम्स सेसिरोलियो ने कंपोज किया है। यह शर्वानंद की 38वीं फिल्म है, जिसमें वे एक दमदार अवतार में दिखेंगे। उन्होंने 2004 में फिल्म 'ऐधो तारीखू' से शुरुआत की और 'प्रस्थानम', 'रन राजा रन', 'मल्ली मल्ली इदी रानी रोजु' और 'शतमानम भवति' जैसी सफल फिल्मों के माध्यम से अपनी पहचान बनाई।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Sharwanand , Bhogi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD