Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऑपरेशन हिमराहत : भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम में फंसे 46 पर्यटकों को बचाया

Military, Army, Indian Army, Operation Himrahat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गंगटोक , 23 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 18:07 IST

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन हिमराहत' के तहत पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंसे 46 पर्यटकों को बचाया। सोमवार को अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि 22 फरवरी को अचानक और भारी हिमपात तथा शून्य से नीचे तापमान के कारण पूर्वी सिक्किम के कई संवेदनशील इलाकों में आवागमन बाधित हो गया, जिससे कई पर्यटन वाहन फंस गए और नागरिक भीषण जलवायु परिस्थितियों के संपर्क में आ गए।

अधिकारियों ने बताया कि तत्काल कार्रवाई करते हुए, क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए समन्वित राहत और बचाव अभियान शुरू किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बचाए गए पर्यटकों को निकटतम सेना शिविर में ले जाया गया, जहां, उन्हें चिकित्सीय जांच और आवश्यक देखभाल की गई।

भारतीय सेना ने भीषण ठंड और ऊंचाई से संबंधित तनाव के प्रभावों को कम करने के लिए गर्म आश्रय, भोजन, हीटिंग सुविधाएं और आवश्यक राहत सामग्री दी गई। चिकित्सा टीमें बचाए गए सभी लोगों की स्वास्थ्य स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही हैं और उनकी तबीयत ठीक होने के बाद ही आगे भेजा जाएगा। फंसे हुए लोगों को निकालने के अलावा, सेना ने प्रभावित मार्गों से 150 से अधिक पर्यटक वाहनों को सुरक्षित स्थानों तक सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से पहुंचाने में भी मदद की।

सैनिकों ने कठिनाई वाले इलाकों में यातायात को नियंत्रित किया, जिससे दहशत और खराब मौसम की स्थिति के संपर्क में आने से बचाव हुआ। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि समय पर किए गए त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में आवागमन बहाल करने में मदद मिली और खराब मौसम के बीच स्थिति को बिगड़ने से रोकने में भी मदद मिली। काफी ऊंचाई वाली परिस्थितियों और जमा देने वाली ठंड के बाद भी सेना के जवान पूरे अभियान में काफी सक्रिय रहे। 

यह बचाव अभियान मानवीय सहायता और आपदा प्रतिक्रिया (एचएडीआर) के प्रति भारतीय सेना की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, विशेष रूप से दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में जो प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होते हैं। अधिकारियों ने आगे कहा कि 'ऑपरेशन हिमराहत' का सफल संचालन एक बार फिर इस क्षेत्र में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एक विश्वसनीय प्राथमिक प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में सेना की भूमिका को रेखांकित करता है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Operation Himrahat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD