Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एक्टर विमल की एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'वदाम' का ट्रेलर रिलीज

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Kenthiran V, Vadam, Vimal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 11:38 IST

एक्टर विमल की आगामी तमिल एक्शन-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'वदाम' के ऑफिशियल ट्रेलर राइटर और डायरेक्टर केंथिरन वी ने शनिवार को रिलीज कर दिया है, जिसमें अभिनेता विमल मुख्य किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं। मूवी के ट्रेलर को 'डीआई साउंट फैक्ट्री' यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया, जिसपर कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज और लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।

फैंस को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। वे विमल की एक्टिंग की तारीफ करने के साथ मूवी रिलीज होने का अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में हाई वोल्टेज एक्शन और ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसमें विमल को बैल मालिक के रूप में दिखाया गया है। सीन में एक के बाद एक एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहा। इसी के साथ गांव का एक मुखिया दिखाया जाता है, जो कहता है "उसके लिए सबसे पहला कर्तव्य कस्बे और उसके 10 गांवों के प्रति है।" 

एक्शन सीन के दौरान ही एक शानदार डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें कहा जाता है "छिपकर पीछे से हमला करने की कोई जरूरत नहीं है। उसे सामने से मार डालो।" ट्रेलर में आगे विमल का भी जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिलता है, वो कहते हैं "पैसे के लिए काम करने वाले लोग झुक सकते हैं, लेकिन सम्मान के लिए काम करने वाले लोग नहीं झुकेंगे।"

निर्देशक केंथिरन वी ने मूवी का दमदार ट्रेलर जारी करने के साथ लिखा, "वडम, एक दिल को छू लेने वाला ड्रामा है, जो दमदार अभिनय, सशक्त भावनाओं और जमीनी कहानी कहने के अंदाज से भरपूर है। वदम की दुनिया में कदम रखें- जहां संघर्ष, दृढ़ विश्वास और किरदार आपस में टकराते हैं।" मूवी में विमल लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा नटराज (नैटी), सनशका श्री, मुनीषकांत, बाला सरवनन, आडुकलम नरेन, मधुसूदन राव, दीपा शंकर और इंदुमथि मणिकंदन जैसे कलाकारों का भी शानदार अभिनय आपको स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। 

 फिल्म को केंथिरन वी ने लिखा और निर्देशित किया, राजशेखर आर ने मूवी को प्रोड्यूस किया, और म्यूजिक डायरेक्टर डी इम्मान हैं। डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी प्रसन्ना एस कुमार हैं, फिल्म को एडिट साबू जोसेफ वीजे ने किया है, और कला निर्देशक वी शशिकुमार हैं। मूवी 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Kenthiran V , Vadam , Vimal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD