Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

वरलक्ष्मी सरथकुमार की फिल्म 'सरस्वती' का ट्रेलर रिलीज, दिखी मां की जद्दोजहद

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Nani, Varalaxmi Sarathkumar, Saraswathi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 21, 2026, 16:52 IST

भारतीय सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और अभिनेत्रियों को सिर्फ सपोर्टिंग रोल से कहीं अधिक स्कोप मिलने लगा है। अब महिला प्रधान फिल्में लगातार आ रही हैं और साथ ही, महिलाएं खुद भी लेखन और निर्देशन कर रही हैं। इसी कड़ी में साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरथकुमार आगामी फिल्म 'सरस्वती' में डेब्यू करने जा रही हैं।

इस फिल्म से वे न सिर्फ अभिनय करके लोगों का मनोरंजन करेंगी, बल्कि इसमें निर्माता-निर्देशक की भूमिका भी अदा कर रही हैं। इस फिल्म को वरलक्ष्मी खुद अपनी बहन पूजा के साथ डोसा डायरीज के बैनर तले प्रोड्यूस कर रही हैं। शनिवार को फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी। 

2 मिनट 9 सेकंड का ट्रेलर काफी शानदार हैं और एक मजबूत कहानी को भी पेश करता है। फिल्म के जरिए महिलाओं को ये संदेश दिया गया है कि महिलाओं को अपने लिए खुद लड़ना आना चाहिए। फिल्म की कहानी एक ऐसी बच्ची सरस्वती पर केंद्रित है, जो स्कूल से गायब हो जाती है और नहीं मिलती, जिसके बाद उसकी मां उसे ढूंढने के लिए सारे प्रयास करती है।

ट्रेलर की शुरुआत वरलक्ष्मी के पुलिस स्टेशन पर इंतजार करने से होती है। फिल्म में उनकी बेटी सरस्वती स्कूल से गायब हो जाती है। फिल्म में वरलक्ष्मी कहती हैं, "मैंने उसे खुद स्कूल छोड़ा था, लेकिन जब लेने गई तो कहा गया कि वह वहां नहीं है।" इसके बाद बच्चे को ढूंढने के बाद केस पुलिस तक जाता है, लेकिन कोई सबूत न होने पर केस कमजोर होने लगता है। 

वरलक्ष्मी बेबस नजर आती हैं। वह प्रकाश राज से मिलती है, जो एक वकील हैं। कोई ठोस सबूत न होने की वजह से प्रकाश राज केस लेने के लिए हिचकिचाता है, लेकिन बाद में वह मान जाता हैं और कोर्ट में लड़ाई लड़ते हैं। ट्रेलर में लंबी कानूनी प्रक्रिया दिखाई गई है, लेकिन इंसाफ नहीं मिल पाता। 

वहीं, ट्रेलर के आखिरी में दिखाया जाता है कि वरलक्ष्मी एक बंदूक खरीदती हैं और उसे चलाना सीखती हैं, और आखिरी में वह बोलती हैं, "हर औरत सरस्वती नहीं हो सकती। अगर जरूरत पड़ी, तो वह काली भी बन जाएगी।" इस फिल्म में वरलक्ष्मी के अलावा, प्रकाश राज, प्रिया मणि, राधिका सरथकुमार और नवीन चंद्र जैसे कलाकार शामिल हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Nani , Varalaxmi Sarathkumar , Saraswathi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD