Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नगर निगम और पटियाला फाउंडेशन द्वारा बारांदरी बाग में नेचर वॉक

"प्रकृति की संभाल सामूहिक जिम्मेदारी” – डी.सी. वरजीत वालिया

Varjeet Walia, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 19 Feb 2026

Last updated on: Feb 20, 2026, 15:19 IST

नगर निगम और पटियाला फाउंडेशन के सहयोग से हेरिटेज फेस्टिवल के तहत बारांदरी बाग में नेचर/एनवायरनमेंट वॉक का सफल आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत पटियाला के डिप्टी कमिश्नर श्री वरजीत वालिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा द्वारा की गई।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस नेचर वॉक का उद्देश्य शहर की विरासत और पर्यावरणीय धरोहर के प्रति जागरूकता फैलाना और नागरिकों को हरित क्षेत्रों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने कहा कि बारांदरी गार्डन, जो पटियाला के सबसे कीमती विरासत हरित क्षेत्रों में से एक है, की सुबह की ताज़गी भरी हवा और प्राकृतिक सुंदरता का लाभ हर व्यक्ति को लेना चाहिए।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्री वरजीत वालिया ने अपने संबोधन में कहा, “प्रकृति की संभाल सामूहिक जिम्मेदारी बननी चाहिए। बारांदरी गार्डन पटियाला की विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों को सार्वजनिक संपत्तियों की कद्र करने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हरे-भरे और स्वच्छ पटियाला की दिशा में चल रही कोशिशों को हमेशा समर्थन देता रहेगा।”

 इसके अलावा डी.सी. ने समस्त पटियाला वासियों को परिवार सहित हेरिटेज फेस्टिवल में शामिल होने का निमंत्रण दिया। पटियाला फाउंडेशन के संस्थापक और सीईओ श्री रवि सिंह आहलूवालिया ने कहा, “बारांदरी गार्डन केवल एक विरासत स्थल नहीं है, यह एक जीवंत पर्यावरणीय तंत्र है, जो हमें याद दिलाता है कि प्रकृति और इतिहास कितने गहराई से जुड़े हुए हैं। 

इस नेचर वॉक के माध्यम से हम नागरिकों—खासकर युवाओं—को यह समझाना चाहते हैं कि हरित क्षेत्रों की रक्षा कोई विकल्प नहीं बल्कि जिम्मेदारी है। एक स्वच्छ और हरा-भरा पटियाला तभी संभव है जब समाज जागरूकता, कार्रवाई और अपने शहर पर गर्व के साथ एकजुट होता है।”

इस नेचर वॉक में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइंस, मॉडल टाउन और मल्टीपर्पज़ स्कूल के साथ-साथ सरकारी मोहिंदरा कॉलेज और सरकारी कॉलेज फॉर गर्ल्स, पटियाला के विद्यार्थी अपने नोडल शिक्षकों और फैकल्टी कोऑर्डिनेटरों सहित शामिल हुए। उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने इस पहल को और महत्वपूर्ण बनाया तथा युवा पीढ़ी में पर्यावरणीय जिम्मेदारी और विरासत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सिमरप्रीत कौर, सहायक कमिश्नर नगर निगम-कम-नोडल अधिकारी दीपजोत कौर, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी सतीश चंद्र, पटियाला फाउंडेशन की टीम डॉ. अभिनंदन बसी, निशु गुप्ता (कोऑर्डिनेटर), एस.पी. चंद, पवन गोयल, राहुल शर्मा, डॉ. जसप्रीत वालिया, रावलदीप सिंह तथा स्वयंसेवक सतनाम सिंह, संयम, आदित्य, तारिका, कृतिका, कवलप्रीत, मोहित, कृष्ण कांत, निदाश ईव धरीवाल, सान्या श्रीवास्तव, अजय कुमार, प्रीशा सूरी, तनीष्क गर्ग, वेदांश श्रीवास्तव, गुरनूर कौर, पंकज (मोदी कॉलेज), अर्शदीप सिंह, सुखप्रीत सिंह, करमबीर सिंह, सर्वेश, कृष कुमार, ध्रुव, नमन, लक्ष्य, ईशान, सुखमनप्रीत, मनजोत, दिक्षांत, पूर्णिमा, संजना (मोदी कॉलेज) आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD