Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक सहयोग : निर्मला सीतारमण ने मंत्री सेसिली मायर्सेथ की मुलाकात

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance and Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Feb 2026

Last updated on: Feb 18, 2026, 17:05 IST

ओस्लो (नॉर्वे) में भारत और नॉर्वे के बीच आर्थिक सहयोग को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक हुई। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने नॉर्वे की व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ और मत्स्य एवं महासागर नीति के स्टेट सेक्रेटरी इवन ट्रॉनस्टाड सागेबक्केन से मुलाकात की। इस बात की जानकारी भारत के वित्त मंत्रालय की ओर से एक्स पोस्ट के जरिए दी गई।

बैठक में हरित प्रौद्योगिकी, रेयर अर्थ प्रोसेसिंग, समुद्री एवं शिपिंग उद्योग और मत्स्य क्षेत्र सहित कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के ठोस अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान भारत-ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन) व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) के संदर्भ में पारस्परिक निवेश और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

नॉर्वे की मंत्री सेसिली मायर्सेथ ने कहा कि वह और उनकी टीम वर्ष के अंत में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा का उत्सुकता से इंतजार कर रही हैं। स्टेट सेक्रेटरी सागेबक्केन ने नॉर्वे के समुद्री उद्योग में भारत की बढ़ती भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय विशेषज्ञता और क्षमता नॉर्वे की समुद्री अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टीईपीए का प्रभावी क्रियान्वयन दोनों देशों के लिए परस्पर लाभकारी होगा। उन्होंने इस समझौते को समयबद्ध तरीके से लागू करने की उम्मीद जताई और कहा कि इससे निवेश, तकनीक हस्तांतरण और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। बैठक को भारत-नॉर्वे संबंधों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हरित तकनीक, समुद्री अर्थव्यवस्था और मत्स्य क्षेत्र में सहयोग से दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे तथा वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में साझेदारी का दायरा भी व्यापक होगा।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance and Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD