Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फिल्म 'शतक' डॉ. हेडगेवार की प्रेरणादायक यात्रा को जीवंत करती है : मोहन भागवत

Mohan Bhagwat, BJP, Bharatiya Janata Party, RSS Supremo, Rashtriya Swayamsevak Sangh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Feb 2026

Last updated on: Feb 17, 2026, 17:55 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बन रही फिल्म 'शतक' को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। नई दिल्ली के केशव कुंज में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत ने फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए इसे महज एक सिनेमाई कृति नहीं, बल्कि एक वैचारिक यात्रा का जीवंत चित्रण बताया।

डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के संगठन और सामाजिक जागृति के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की अटूट भावना का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 'शतक' के माध्यम से डॉ. हेडगेवार के जीवन के कई प्रेरणादायक प्रसंगों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। 

विशेष रूप से, फिल्म के एक गीत में उनके बचपन की एक मार्मिक घटना को खूबसूरती से दर्शाया गया है, जिसने उनके चरित्र को शक्ति और दृढ़ संकल्प से भर दिया। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों, निर्माताओं और सहयोगियों को बधाई और धन्यवाद भी दिया। आरएसएस के 100 साल के सफर को समर्पित 'शतक' 20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोगों से यह फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए लोगों को सच्चाई समझने का अवसर मिलेगा। 'शतक द फिल्म' नाम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी एक वीडियो संदेश में नितिन गडकरी ने आम लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील की है। 

उन्होंने कहा, ''एक स्वयंसेवक के रूप में मैंने यह महसूस किया है कि संघ को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं बनाई गईं, जो जमीन पर किए गए काम से मेल नहीं खातीं। संघ का वास्तविक स्वरूप त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण से जुड़ा हुआ है, लेकिन इसे अक्सर गलत नजरिए से देखा गया।'' गडकरी ने कहा, ''संघ की विचारधारा को समझने के लिए उसके काम को समझना जरूरी है। 

आदिवासी इलाकों में सेवा कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, सहकारी संस्थाओं की मजबूती और सामाजिक जागरूकता जैसे कई काम ऐसे हैं, जिनमें संघ के लाखों स्वयंसेवकों ने बिना किसी स्वार्थ के योगदान दिया है। यही वो सच्चाई है, जिसे आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।''

 

Tags: Mohan Bhagwat , BJP , Bharatiya Janata Party , RSS Supremo , Rashtriya Swayamsevak Sangh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD