Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुकेश रेपसवाल ने चुराह और सलूणी उपमंडल का किया दौरा

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 15 Feb 2026

Last updated on: Feb 16, 2026, 16:17 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चुराह तथा सलूणी उपमंडल का दौरा कर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने इस दौरान चुराह उपमंडल मुख्यालय भंजराडू में स्थित वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन हेतु संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। 

इसके उपरांत उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, हिमगिरी का दौरा कर हॉस्टल में रह रहीं बालिका विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उपायुक्त ने इस दौरान राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डांड, उपमंडल सलूणी का भी दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

उन्होंने विद्यालय में चल रहे मरम्मत कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने तथा कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप मंडल दंडाधिकारी सलूणी चंद्र वीर सिंह, उप मंडल दंडाधिकारी चुराह राजेश कुमार जर्याल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD