Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, प्रसिद्ध मलमास मेला 2026 की तैयारियों की ली जानकारी, कई निर्देश भी दिए

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिहारशरीफ , 14 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 16:59 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को नालंदा जिले के राजगीर पहुंचे। यहां उन्होंने गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गृद्धकूट भवन से होते हुए नए रोप-वे का जायजा लिया और वहां पर्यटकीय सुविधाओं की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सारी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित करते रहने के निर्देश दिए जिससे यहां आनेवाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में मलमास मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी ली। नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को इस साल लगने वाले मलमास मेला की तैयारियों के संबंध में पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जाए।

मलमास मेला का आयोजन पूरे एक माह तक होता है। यहां आनेवाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवासन, पेयजल, साफ-सफाई सहित बुनियादी सुविधाओं एवं सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्वच्छ जल के साथ-साथ घाट की साफ-सफाई का प्रबंधन करने और आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, इसे ध्यान में रखते हुए उनके आवासन, चिकित्सा, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा जिले के नारदीगंज अंचल के मोतनाजे ग्राम के पास गंगाजी राजगृह जलाशय का भी निरीक्षण किया। 

मुख्यमंत्री ने जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा रहा है। बताया गया कि गंगाजी जल आपूर्ति योजना के तहत गयाजी, बोधगया, नवादा और राजगीर में लोगों को गंगाजी का पानी शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक कौशल किशोर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD