Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में हरी झंडी दिखाकर ई-बसों की शुरुआत की

हरित परिवहन की दिशा में बड़ा कदम

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat, Ahmedabad Municipal Transport Service, AMTS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 13 Feb 2026

Last updated on: Feb 14, 2026, 12:58 IST

गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शहर के लिए नियोजित 225 इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ का पहला चरण है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये ई-बसें अब अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एएमटीएस) के बेड़े में शामिल होकर शहरवासियों को प्रदूषण मुक्त, सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी। 

फिलहाल, 28 इलेक्ट्रिक बसें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं, जिनमें से पांच बसों को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर संचालन शुरू किया गया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल स्वयं बस में सवार हुए और अंदर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई विधायक, पदाधिकारी और अहमदाबाद की मेयर भी बस में मौजूद रहीं। बसों में आधुनिक सुरक्षा प्रणाली, आरामदायक सीटें और पर्यावरण के अनुकूल तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। 

एएमटीएस के चेयरमैन धर्मशी देसाई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि यह पहली बार है जब एएमटीएस के बेड़े में ई-बसें शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुल 225 इलेक्ट्रिक बसें चरणबद्ध तरीके से लाई जाएंगी। अभी 28 बसें आ चुकी हैं और मार्च माह तक सभी बसों के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल, पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा में शामिल किया गया है। 

उन्होंने बताया कि अभी तक शहर में डबल डेकर और सीएनजी बसों का संचालन हो रहा था, लेकिन आने वाले समय में सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बसों में परिवर्तित करने की योजना है। इस पहल से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी अधिक आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनेगी। 

एक अलग कार्यक्रम में अहमदाबाद नगर निगम ने नगर निगम स्कूल बोर्ड की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'शताब्दी शिक्षा महोत्सव' का आयोजन किया। नवरंगपुरा में मुख्यमंत्री ने 10.61 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित स्कूल बोर्ड भवन का उद्घाटन किया। चार मंजिला इस भवन में शिक्षा समिति के सभी 18 विभाग एक ही छत के नीचे स्थित होंगे।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat , Ahmedabad Municipal Transport Service , AMTS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD