Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हरभजन सिंह ने किंजरापु राम मोहन नायडू से की मुलाकात

अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की

Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bharatiya Janata Party, BJP, Harbhajan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Feb 2026

Last updated on: Feb 12, 2026, 17:13 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर और पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार की मांग की है। हरभजन सिंह ने श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अमृतसर के विस्तार की मांग करते हुए कहा कि कनाडा, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के लिए सीधी उड़ानों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। 

साथ ही अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक नया आधुनिक टर्मिनल भवन भी बनाया जाना चाहिए। हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब से इंटरनेशनल कनेक्टिविटी की मांग अभी भी बहुत ज्यादा है और इसे बेहतर एयर लिंक के जरिए पूरा करने की जरूरत है। 

सीधी उड़ानों के अभाव में यात्रियों को दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। इसके अलावा, हरभजन सिंह ने जालंधर स्थित आदमपुर एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली के लिए सीधी उड़ान शुरू करने पर भी विचार करने का आग्रह किया। हरभजन सिंह के सभी मांगों पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है। 

हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद बने। उच्च सदन का सदस्य बनने के बाद से ही हरभजन सिंह को पंजाब से जुड़ी समस्याओं पर मुखर देखा गया है। मुद्दा कृषि का हो या फिर हाल ही में आई बाढ़ का, हरभजन बेहद सक्रिय दिखे हैं। पंजाब में खेल की संस्कृति को और मजबूत करने के लिए भी हरभजन सिंह प्रयासरत रहे हैं।

पंजाब के लोग कनाडा, जर्मनी, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और न्यूजीलैंड जैसी जगहों पर बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में अमृतसर एयरपोर्ट के विस्तार होने की स्थिति में राज्य की एक बड़ी आबादी को सुविधा मिलेगी।

 

Tags: Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bharatiya Janata Party , BJP , Harbhajan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD