Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तमिल डेब्यू 'रूट' को लेकर उत्साहित अपारशक्ति खुराना, बताया बेहद खास प्रोजेक्ट

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Aparshakti Khurana, ROOT
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 17:36 IST

एक्टर अपारशक्ति खुराना तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं। फिल्म 'रूट' में वह खास अंदाज में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ गौतम राम कार्तिक लीड रोल में हैं। अपारशक्ति ने फिल्म के बारे में बात करते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए बेहद खास है। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर सूर्यप्रताप की एक वेब सीरीज के देखी थी, जिससे वह प्रभावित हुए। 

इसलिए उनके साथ काम करने का फैसला किया। अपारशक्ति ने बताया कि ‘रूट’ उनके अब तक के सभी प्रोजेक्ट से बहुत अलग है। इस फिल्म पर काम करने का अनुभव शानदार रहा। तमिल भाषा में एक्टिंग करने की चुनौती पर अपारशक्ति ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “ऐसी भाषा में एक्टिंग करना मुश्किल है जिसमें आप सोच नहीं रहे होते। 

पहले इंग्लिश में सोचना पड़ता था, फिर उसे तमिल में ट्रांसलेट करना पड़ता था और उसके बाद परफॉर्मेंस देनी पड़ती थी। इससे नेचुरल बिहेवियर और अभिनय में बदलाव आ जाता था।" फ्लोर पर आने से पहले उन्होंने कई वर्कशॉप्स कीं, जिनमें तमिल भाषा को गहराई से समझने और उसमें सहज होने में मदद मिली। आज के समय में ऑडियंस भाषा की परवाह किए बिना अच्छी कहानी और सिनेमा को अपनाने लगी है। 

अपारशक्ति इस बदलाव से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया, “हम सब एक ही देश में रहते हैं। जब ऑडियंस हर भाषा के सिनेमा को पसंद करने लगी है, तो एक्टर, राइटर और डायरेक्टर को दूसरी भाषाओं में काम क्यों नहीं करना चाहिए? यह सबके लिए रोमांचक है। मैं अलग-अलग भाषाओं में काम करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।”

अपारशक्ति ने बताया कि ‘रूट’ से पहले भी उन्हें कुछ तमिल स्क्रिप्ट्स मिली थीं, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी। इस बार वह एक शानदार कास्ट और क्रू के साथ काम कर पाए। उनके पास एक और तमिल प्रोजेक्ट है। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में उन्होंने बताया, "मैं अभी अपनी पहली एक्शन फिल्म, गनमास्टर जी9 की शूटिंग कर रहा हूं। 

इस साल मेरी एक और फिल्म रिलीज होगी, जिसका नाम बदतमीज गिल है, जो एक बिगड़े हुए पंजाबी परिवार की कहानी है जिसमें वाणी कपूर और मैं भाई-बहन के रोल में हैं और परेश रावल और शीबा चड्ढा हमारे माता-पिता का रोल करेंगे।" फिल्म ‘रूट: रनिंग आउट ऑफ टाइम’ को सूर्यप्रताप एस ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 

इसे वेरस प्रोडक्शंस के बैनर तले शेख मुजीब, राजाराजन ज्ञानसंबंदम, संजय शंकर और धनिष्ठा फर्नांडो ने प्रोड्यूस किया है। अपारशक्ति और गौतम राम कार्तिक के अलावा फिल्म में नारायण, भव्य त्रिखा, वाई जी महेंद्र, पावनी रेड्डी, लिंगा और आरजे आनंदी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Aparshakti Khurana , ROOT

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD