Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राजेश कुमार सिंह की बैरी फॉरे और मेजर जनरल माइकल एंसेल्मे मार्क रोसेट से मुलाकात

दोनों पक्ष रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की

Military, Rajesh Kumar Singh, Defence Secretary, Barry Faure, Major General Michael Anselme Marc Rosette
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Feb 2026

Last updated on: Feb 11, 2026, 13:23 IST

रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की 10 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में सेशेल्स गणराज्य के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री श्री बैरी फॉरे और सेशेल्स रक्षा बल प्रमुख मेजर जनरल माइकल एंसेल्मे मार्क रोसेट से मुलाकात हुई। बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और सेशेल्स के बीच बढ़ते रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग की समीक्षा की और रक्षा सहयोग सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। 

उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। दोनों पक्षों ने भारतीय और सेशेल्स रक्षा बलों के बीच आगामी संयुक्त सैन्य अभ्यास लैमिटी - 2026 तथा क्षमता निर्माण पहल का स्वागत किया और इन गतिविधियों के दायरे विस्‍तृत करने और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, जलविज्ञान, पोत और विमानों के एक दूसरे के यहां आवागमन, रक्षा प्रतिनिधिमंडल के दौरे और समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा हुई। रक्षा सचिव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा और अगले सप्ताह विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाले द्विवार्षिक, बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास, 2026 मिलान अभ्यास में सेशेल्स की भागीदारी का स्वागत किया।

दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र प्रगति पर आधारित  महासागर योजना पर भी चर्चा की जो सभी क्षेत्रों में समावेशी, सहयोगात्मक और सतत सुरक्षा और विकास पर भारतीय दृष्टिकोण है। दोनों पक्षों ने साझा चुनौतियों, विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र, क्षमता निर्माण और विकास साझेदारी के क्षेत्र में, सहयोगात्मक रूख के महत्व पर बल दिया। 

उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग के भविष्य के अवसरों पर भी बातचीत की जिसमें दीर्घकालिक साझेदारी द्वारा क्षमता निर्माण में निरंतर सहयोग पर केंद्रित प्रमुख सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण पर चर्चा हुई।

 

Tags: Military , Rajesh Kumar Singh , Defence Secretary , Barry Faure , Major General Michael Anselme Marc Rosette

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD