Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 9–13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन सुरक्षित एवं जिम्मेदार बैंकिंग को बढ़ावा देने हेतु

आरबीआई चंडीगढ़ द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का शुभारंभ, जन-जागरूकता एवं वित्तीय सुरक्षा पर विशेष फोकस

RBI, Shaktikanta Das, Reserve Bank of India, Financial Literacy Week, Vivek Srivastava, FLW, RBI Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Feb 2026

Last updated on: Feb 10, 2026, 12:37 IST

भारतीय रिज़र्व बैंक वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष किसी एक विशेष विषय के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन करता आ रहा है, जिसका उद्देश्य जनसंख्या के विभिन्न वर्गों को लक्षित करते हुए वित्तीय जागरूकता फैलाना है। वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का आयोजन 9 से 13 फरवरी, 2026 तक किया जा रहा है, जो इस पहल का 11वाँ संस्करण है। 

वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य केंद्रित अभियानों के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण वित्तीय विषयों के प्रति जागरूक करना है। चंडीगढ़ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का उद्घाटन श्री विवेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा किया गया। 

इस वर्ष की थीम है “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम / योर फर्स्ट  स्टेप टू सेफ बैंकिंग ”। इसके अंतर्गत उप-थीम्स में अपने ग्राहक को जानिए (केवाईसी) की मूल बातें, सेंट्रल केवाईसी रजिस्ट्री (सीकेवाईसीआर ) तथा खाता स्वच्छता एवं अनुशासन शामिल हैं। 

इस थीम का अभिप्राय सुरक्षित और संरक्षित बैंकिंग की नींव के रूप में केवाईसी के महत्व को उजागर करना है। केवाईसी  की आवश्यकता पर ज़ोर देते हुए श्री विवेक श्रीवास्तव ने इसे एक अत्यंत महत्वपूर्ण नियामक एवं सुरक्षा उपाय बताया।

उन्होंने सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड्स रजिस्ट्री (सीकेवाईसी) की भूमिका तथा साइबर धोखाधड़ी और मनी म्यूल गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सतर्कता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चुनौतियों के बावजूद सीकेवाईसीआर प्रणाली अब स्थिर हो चुकी है और यह बैंकों के बीच वैध एवं सत्यापित ग्राहक जानकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

सप्ताह के दौरान, भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंकों एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से देश भर में जागरूकता कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन करेगा। इन पहलों के अंतर्गत चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय से एक मोबाइल वैन को रवाना किया गया, जिसमें वित्तीय साक्षरता से संबंधित प्रमुख संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। 

इसके अतिरिक्त, सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग प्रथाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के प्रमुख स्थलों पर जागरूकता होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं। इन पहलों को वर्ष भर जारी रखा जाएगा ताकि इसका दीर्घकालिक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।

 

Tags: RBI , Shaktikanta Das , Reserve Bank of India , Financial Literacy Week , Vivek Srivastava , FLW , RBI Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD