Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा लुधियाना में एमएसएमई टाउन हॉल मीटिंग का आयोजन

एमएसएमई टाउन हॉल मीटिंग में लगभग 120 एमएसएमई उद्यमियों ने लिया भाग

RBI, Shaktikanta Das, Reserve Bank of India, Pankaj Setiya, Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 12:05 IST

भारतीय रिज़र्व बैंक ने लुधियाना में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (एमएसएमई) उद्यमियों के साथ संवाद को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक एमएसएमई टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री विवेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में श्री पंकज सेतिया, महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक,  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,  पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों के उच्च अधिकारी, सिडबी, एमएसएमई-डीएफओ, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), एनएसआईसी, उद्योग संघों के प्रतिनिधि सहित लगभग 120 एमएसएमई उद्यमियों ने भाग लिया। 

श्री पंकज सेतिया ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए एमएसएमई उद्यमियों के साथ प्रत्यक्ष और सार्थक संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री विवेक श्रीवास्तव ने अपने उदघाटन संबोधन में एमएसएमई पारितंत्र को सुदृढ़ करने हेतु रिज़र्व बैंक द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों को रेखांकित किया। 

उन्होंने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (पीएसएल), बिना जमानत ऋण, ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS), विशेष एमएसएमई शाखाओं की स्थापना, पुनर्गठन संबंधी दिशा-निर्देशों तथा यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (ULI) जैसी पहलों का उल्लेख किया, जिनसे लाखों उद्यमियों को समय पर एवं किफायती ऋण उपलब्ध कराने में सहायता मिली है। क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि इन पहलों का वास्तविक लाभ लक्षित लाभार्थियों तक सुनिश्चित रूप से पहुँचाने के लिए जागरूकता एवं प्रभावी प्रसार अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान एमएसएमई क्षेत्र से संबंधित प्रमुख सरकारी पहलों पर केंद्रित सत्र आयोजित किए गए, जिनमें क्लस्टर विकास कार्यक्रम (एमएसई-सीडीपी), जीएस टी-सहाय, मुद्रा, पीएमईजीपी तथा एमएसएमई इकाइयों की ऋण प्रोफाइल सुदृढ़ करने हेतु हैंड-होल्डिंग सत्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिसमें उन्होंने अपनी परिवर्तनकारी उद्यमशील यात्रा का वर्णन किया, जिससे प्रतिभागी अत्यंत प्रेरित हुए।

कार्यक्रम में उद्यमियों द्वारा लगाए गए विशेष प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से स्थानीय रूप से निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। वहीं, बैंकों द्वारा स्थापित सूचना काउंटरों पर विभिन्न वित्तीय योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। बैंक अधिकारियों ने प्रतिभागियों से संवाद कर विलंबित भुगतान, बिना जमानत ऋण, ऋण गारंटी तंत्र तथा समय पर कार्यशील पूंजी की उपलब्धता से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया।

इसके अतिरिक्त, श्री विवेक श्रीवास्तव ने लुधियाना के गारमेंट एवं निटवेयर क्लस्टर का दौरा कर वहाँ के उद्यमियों से संवाद किया तथा क्लस्टर स्तर पर विद्यमान व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की। उद्योग एवं उद्यमिता की समृद्ध विरासत वाले लुधियाना में आयोजित यह कार्यक्रम आरबीआई के जमीनी स्तर पर संपर्क एवं सहभागिता के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुआ। 

कार्यक्रम का समापन उद्यमियों के बीच नए आत्मविश्वास, स्पष्टता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हुआ।

 

Tags: RBI , Shaktikanta Das , Reserve Bank of India , Pankaj Setiya , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD