Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ द्वारा स्कूली छात्रों के लिए वित्तीय धोखाधड़ी पर जागरूकता कार्यक्रम

चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के स्कूली छात्रों के लिए 15 से 19 दिसंबर तक आरबीआई द्वारा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और शिकायत निवारण कार्यक्रम

RBI, Shaktikanta Das, Reserve Bank of India, RBI Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2025

Last updated on: Dec 13, 2025, 11:48 IST

भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय, ट्राइसिटी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में छात्रों के लिए सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग प्रथाओं और शिकायत निवारण पर लक्षित जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करने जा रहा है। कार्यक्रम 15 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे और इन्हें आरबीआई अधिकारियों और साइबर-सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा संचालित किया जाएगा।

इन सत्रों का उद्देश्य युवा छात्रों को वित्तीय धोखाधड़ी की पहचान और खासकर साइबर स्वच्छता पर विशेष जोर के साथउसे रोकने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करना है।  छात्रों को सामान्य ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डेटा उल्लंघनों, गोपनीयता की चिंताओं, जेन-ज़ी उपयोगकर्ताओं को होने वाले जोखिमों, साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों, डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ सुरक्षा उपायों, और भारतीय रिज़र्व बैंक के शिकायत निवारण ढांचे और ग्राहक संरक्षण उपायों के बारे में संवेदनशील बनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम की योजना भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा बढ़ते खतरे, साइबर धोखाधड़ी और युवा वयस्कों को सुरक्षित साइबर आचरण के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता के परिप्रेक्ष्य में बनाई गई है। यह पहल 'RBI कहता है… जानकार बनिए, सतर्क रहिए' अभियान से प्रेरित है।

 

Tags: RBI , Shaktikanta Das , Reserve Bank of India , RBI Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD